मप्र भाजपा के जिलाध्यक्षों पर दिल्ली में मंथन:सूची नहीं होगी जारी, जिलों में पर्यवेक्षक करेंगे नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा

Updated on 09-01-2025 01:46 PM

बीजेपी के जिलाध्यक्षों को लेकर दिल्ली में मंगलवार रात और बुधवार दिन भर मंथन चला। बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी संगठन चुनाव के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बता दें कि जिलाध्यक्षों के नामों की सूची प्रदेश कार्यालय से जारी नहीं होगी। जिलों में नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक जिले के पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे।

भोपाल में तमाम नेताओं, सांसदों, मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों के साथ चर्चा के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मंगलवार शाम दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में हुई बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम तय करने को लेकर मंथन हुआ।

सभी जिलों में सहमति बनाने की कवायद बीजेपी ने पहले जिलों में रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद 3 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ रायशुमारी की टेबुलेशन शीट और पैनल पर चर्चा भी कर ली थी। लेकिन, यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर पीथमपुर में शुरू हुए विरोध के बाद सरकार और संगठन के पदाधिकारी मामले को सुलझाने में व्यस्त हो गए। इसके चलते जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर नेताओं के बीच चर्चा में देरी हुई। स्थानीय नेताओं में जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर मची खींचतान और वर्तमान जिलाध्यक्षों को रिपिट करने को लेकर भी सहमति नहीं बन पा रही है।

ऐसे होगी जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा जिलाध्यक्ष के नाम फाइनल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक अपने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, विधायक, पूर्व विधायक, सांसदों की बैठक बुलाएंगे। जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी औपचारिक रूप से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। जितने जिलों के अध्यक्ष घोषित होंगे उन सबकी सूची और फोटो के साथ प्रदेश कार्यालय से प्रेस नोट जारी किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.