8 मौतों के जिम्मेदार अस्पताल में जानलेवा लापरवाही का खुलासा:बिना इंस्पेक्शन रिपोर्ट दी, जो सुविधाएं नहीं थी उन्हें भी ओके किया

Updated on 04-12-2022 05:13 PM

जबलपुर में आठ लोगों की जान लेने वाले न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की नींव ही झूठ की बुनियाद पर रखी गई थी। इसमें तत्कालीन CMHO डॉ. रत्नेश कुरारिया की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ये खुलासा स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. कुरारिया ने हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन से लेकर सुविधाओं तक में धांधली की। उन्होंने बिना इंस्पेक्शन किए हॉस्पिटल को नर्सिंग होम एक्ट में रजिस्टर्ड कर दिया। कई ऐसे बिंदु हैं, जिन्हें जानबूझकर अनदेखा किया गया।

1 अगस्त 2022 को न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में आग लग गई थी। इसमें 8 लोग जिंदा जल गए थे। मरने वालों में अस्पताल के स्टाफ सदस्य और मरीज शामिल थे। हादसे के बाद मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार सदस्यीय टीम बनाई थी। मामले में तत्कालीन CMHO डॉ. रत्नेश कुरारिया को हटा दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट तो सितंबर में ही जारी कर दी थी, जो सामने अब आई है।

बिना जाए बना दी इंस्पेक्शन रिपोर्ट
डॉ. कुरारिया ने कागजों में फर्जी इंस्पेक्शन रिपोर्ट तैयार कर दी। इसमें उन सुविधाओं के ऑप्शन पर भी ‘यस’ कर दिया गया, जो वहां थी ही नहींं। अस्पताल संचालन की अनुमति जनवरी 2021 में जारी की गई थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के नियम और निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।

अब जानिए तत्कालीन CMHO ने रिपोर्ट क्या दी और हकीकत क्या थी...

ये रिपोर्ट दी: नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन शाखा में जमा रिपोर्ट में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में फ्लोर (पेशेंट वार्ड) पर दो मरीजों के पलंग के बीच 100 वर्गफीट की दूरी (स्पेस) बताई गई है।
हकीकत: हादसे के बाद हॉस्पिटल के इंस्पेक्शन में ऐसा कुछ नहीं मिला। रजिस्ट्रेशन के लिए सबमिट इंस्पेक्शन रिपोर्ट में गलत जानकारी दी गई।

ये रिपोर्ट दी: इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्पेक्शन रिपोर्ट में सभी कमरों में पर्याप्त वेंटिलेशन (हवादार) होना बताया गया।
हकीकत: जांच टीम को कमरों में वेंटिलेशन की व्यवस्था ही खराब मिली।

ये रिपोर्ट दी- नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन के लिए जमा हुई रिपोर्ट में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ब्लड बैंक संचालित होना बताया गया है।
हकीकत: अस्पताल के शुरू होने से लेकर हादसे वाले दिन तक यहां ब्लड बैंक संचालित नहीं था। इस जानकारी को तत्कालीन CMHO डॉ. रत्नेश ने वेरिफाई ही नहीं कराया।

बिल्डिंग कंप्लीशन सर्टिफिकेट की जानकारी तक गलत
जबलपुर नगर निगम ने हॉस्पिटल की निर्माणाधीन बिल्डिंग का कंप्लीशन सर्टिफिकेट और कंप्लीशन लाइसेंस जारी नहीं किया था।
हकीकत: दस्तावेजों में निगम का बिल्डिंग कंप्लीशन सर्टिफिकेट संस्था संचालक के पास उपलब्ध होने की जानकारी दी गई, जो गलत थी।

एक हॉस्पिटल, रिपोर्ट एक…लेकिन इंस्पेक्शन का टाइम अलग-अलग
क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक को भेजी गई चार सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान जांच समिति ने डॉ. एनएल पटेल और डॉ. निषेश चौधरी के बयान दो अलग-अलग बार लिए। दूसरी बार दिए बयान में दोनों डॉक्टर्स ने अस्पताल का निरीक्षण फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में होना बताया। लेकिन एक डॉक्टर ने अस्पताल के निरीक्षण का समय दोपहर 1 बजे और दूसरे ने 3 बजे बताया। बयानों में यह विरोधाभास हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन के लिए जमा हुई निरीक्षण रिपोर्ट को संदेह के दायरे में लाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.