खुलासा :RTI कानून के उल्लंघन में मध्य प्रदेश के अधिकार दूसरे नंबर पर

Updated on 12-11-2022 05:43 PM

मध्य प्रदेश बाल अपराध, महिला के साथ छेड़छाड़ के मामलों में तो आगे था ही। लेकिन अब सूचना का अधिकार कानून के उल्लंघन के मामले में भी दूसरे नंबर पर हैं। इसका ये भी मतलब निकाला जा सकता है कि जनहित से जुड़ी जानकारियों की लापरवाही के मामले में एमपी का दूसरा स्थान है। क्योंकि यहां सूचनाओं को छिपाने का काम किया जाता है। जिससे नागरिकों के सूचना के अधिकार का हनन हो रहा है।

दरअसल इसका खुलासा सरकारी रिकॉर्ड से हुआ है। रिकॉर्ड के अनुसार कर्नाटक इस मामले में पहले नंबर पर है। दूसरे पायदान पर मध्य प्रदेश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां इस कारण करीब 222 सरकारी अधिकारियों को सूचना छिपाने के जुर्म में राज्य सूचना आयोग ने सजा दी है। यह कार्रवाई राज्य सूचना आयोग द्वारा जुलाई 2021 से 30 जून 2022 के बीच की गई थी।

बता दें कि जानकारी छुपाने या ना बताने के कारण करीब 222 सरकारी अफसरों पर 47.50 लाख रुपये की पेनाल्टी राज्य सूचना आयोग ने लगाई है। यह राशि 1 जुलाई 2021 लेकर 30 जून 2022 के बीच की है। यह पूरी जानकारी सतर्क नागरिक संगठन की रिपोर्ट में सामने आई है।

वहीं मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा आयुक्तों के 10 पद हैं जिनमें से 7 खाली हैं। बताया जा रहा है कि बीते एक साल से सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रकिया चल रही है। नवंबर 2021 में सामान्य प्रशासन विभाग ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए आवेदन बुलाए थे। इनमें रिटायर्ड आईएएस, आईपीएस, कई रिटायर्ड जज से लेकर पत्रकार भी शामिल हैं। लेकिन अब तक कोई नियुक्ति नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार सूचना का अधिकार अधिनियम जम्मू एवं कश्मीर राज्य को छोड़कर सम्पूर्ण भारत में लागू किया गया है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 के अनुसार राज्य सूचना आयोग का गठन 22 अगस्त, 2005 द्वारा किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.