खुलासा-किसानों से अधिकतम वसूली के लिए सरकार ने बढ़ाई ऋण राशि जमा करने की टाइम लिमिट

Updated on 17-05-2024 01:35 PM

किसानों द्वारा जीरो प्रतिशत ब्याज पर लिए गण ऋण की अधिकतम वसूली के लिए सरकार ने ऋण राशि जमा करने के लिए एक माह की टाइम लिमिट बढ़ाई है। इसकी वजह यह है कि सरकार को पता है कि किसानों को डिफाल्टर घोषित करने से कोई फायदा तो होना नहीं है, इसलिए एक माह का समय देकर किसानो से बकाया ऋण राशि जमा करा ली जाए। उधर खरीदी केंद्रों पर गेहूं की आवक को देखते हुए सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी की समय सीमा 20 मई से आगे बढ़ा सकती है।

दो दिन पहले सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश में वर्ष 2023 की खरीफ फसल पर अल्पकालीन ऋण लेने वाले किसानों का बकाया जमा करने की अवधि 31 मई 2024 करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि मंडियों में किसानों के भुगतान में आने वाले तकनीकी दिक्कतों के चलते यह फैसला किया गया है। 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष में फसल ऋण की बकाया राशि जमा पर्याप्त रूप से जमा नहीं होने पर विभाग ने इसकी समय अवधि पहले 30 अप्रेल 2024 तय की थी और अब 31 मई 2024 कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि सरकार को पता है कि किसानों को बकाया ऋण राशि जमा नहीं करने पर डिफाल्टर घोषित करने से कोई फायदा नहीं होना है। इसलिए किसानों को गेहूं, चना, मसूर, सरसों की बिक्री के बाद मंडियों से होने वाली समर्थन मूल्य की राशि से बकाया जमा करने के लिए यह मौका दिया गया है। दूसरी ओर खाद्य विभाग के अफसरों का कहना है कि गेहूं खरीदी का भुगतान समय पर किसानों को किया जा रहा है। किसानों को गेहूं का भुगतान तो तभी होगा जब उसे खरीदी के लिए दिए गए टाइम स्लाट में गेहूं बेचने का मौका मिलेगा और वह उस तारीख को गेहूं बेच सकेगा। भुगतान में देरी का कोई तकनीकी कारण नहीं है।

मंडियों में रोज आ रहा 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं

प्रदेश की मंडियों और खरीदी केंद्रों में 20 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी करने के आदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश शासन ने जारी किए हैं। इसके बाद स्थिति यह है कि अभी भी रोज 50 से 60 हजार मीट्रिक टन तक गेहूं मंडियों में आ रहा है। इसे देखते हुए शासन स्तर पर विचार चल रहा है कि खरीदी की समय सीमा में एक बार और वृद्धि की जाए। माना जा रहा है कि सोमवार तक गेहूं खरीदी की समय सीमा पांच से दस दिन तक बढ़ाने के आदेश जारी किए जा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.