VP पद से छुट्टी, पुलिस से नजर बचाते फिर रहे शंकर मिश्रा, दिल्ली महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस, एयर इंडिया पेशाब मामले की सारी अपडेट्स

Updated on 07-01-2023 05:41 PM
नई दिल्ली: न्यूयार्क से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया विमान में बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब करने जैसी शर्मनाक हरकत करने वाले शंकर मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस हरकत के बाद उनकी अमेरिकी कंपनी वेल्स फार्गो ने उन्हें वीपी के पद से हटा दिया है। वहीं पुलिस को भी उनकी तलाश है लेकिन शंकर मिश्रा पुलिस से बचते फिर रहे हैं। पीड़ित बुजुर्ग महिला इस घटना के बाद से सदमे में है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी एयर इंडिया, डीजीसीए और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है।
पुलिस से बचते फिर रहे हैं आरोपी शंकर मिश्रा
दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस को तफ्तीश में पता लगा है कि आरोपी शंकर अमेरिका की एक कंपनी में भारत में वाइस प्रेजिडेंट के पद पर थे। कंपनी के काम से ही वह अमेरिका गए थे। आरोपी शंकर मिश्रा के खिलाफ एलओसीओपन करा दी गई है। पुलिस की 3 टीमें बेंगलुरू और मुंबई में उनकी तलाश कर रही हैं। लेकिन शंकर सड़क के रास्ते बचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को यह भी खबर मिली है कि आरोपी शंकर नेपाल भाग सकता है। इसपर सुपुलिस का कहना है कि हम भारत-नेपाल बॉर्डर पर भी नजर रखे हुए हैं। आरोपी की डिटेल वहां की पुलिस को भी सर्कुलेट कर दी गई है। यह भी हो सकता है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत लेने का प्रयास करेगा। इसपर भी पुलिस की नजर है।
खाना कम खाया ड्रिंक ज्यादा पी
दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस को जांच में पता चला है कि शंकर मिश्रा फ्लाइट टेक ऑफ करने से पहले नशे में थे। पुलिस को यह भी शक है कि उन्होंने कोई सूखा नशा भी किया था। पुलिस ने 26 नवंबर वाली घटना के दिन मौजूद तमाम एयर होस्टेस और पायलट के बयान दर्ज किए हैं जिसके बाद यह जानकारी सामने आई है। शंकर मिश्रा 26 नवंबर वाले दिन बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। वहां ड्रिंक परोसने वाली महिला ने बताया कि उनका व्यवहार शुरू से ही थोड़ा अजीब था। माना जा रहा है कि उन्होंने उस दिन 3 से 4 पेग पिए होंगे।
स्वाति मालीवाल ने थमाया नोटिस, मांगा 10 दिन में जवाब
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एयर इंडिया की उड़ानों में सेक्सुअल हरासमेंट के हालिया मामलों को लेकर एयर इंडिया, डीजीसीए और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि ये घटनाएं शर्मनाक हैं। इनसे उड़ानों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उन्हें डीजीसीए ने नो फ्लायर लिस्ट में नहीं डाला गया है। मालीवाल ने कार्रवाई की रिपोर्ट 10 जनवरी तक मांगी है। इसके साथ उन्होंने गिरफ्तारियों की जानकारी और FIR की कॉपी भी मांगी है।
घटना के बाद DGCA ने जारी की नई एडवायजरी
26 नवंबर की इस शर्मनाक घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयरलाइंस और क्रू मेंबर्स के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।विमानन नियामक की ओर से शुक्रवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, डीजीसीए ने विमान में सवार यात्रियों द्वारा अनियंत्रित व्यवहार और अनुचित व्यवहार की कुछ घटनाओं पर ध्यान दिया है, जिसमें यह देखा गया है कि पोस्ट होल्डर्स, पायलट और केबिन क्रू उचित कार्रवाई करने में विफल रहे। डीजीसीए ने शेड्यूल एयरलाइंस के संचालन प्रमुख को जारी एडवाइजरी में विमान में अनियंत्रित यात्रियों से निपटने और नियमों के अनुसार संबंधित जिम्मेदारियों के संबंध में कहा- लागू नियमों का पालन न करने पर सख्ती से निपटा जाएगा और नियमों के अनुसार संबंधित जिम्मेदारियों के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। डीजीसीए ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि इस तरह की अप्रिय घटनाओं के प्रति एयरलाइंस द्वारा गैर-कार्रवाई या अनुचित कार्रवाई या चूक से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हवाई यात्रा की छवि धूमिल हुई है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.