MP में आफत की बारिश... बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्य जारी, 3 हजार 628 लोगों का रेस्क्यू

Updated on 02-08-2025 11:34 AM

भोपाल। प्रदेश में अति-वृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में अभी तक औसत 703.33 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में वर्षा बहुत ही कम समय में तेजी से हुई।

बचाव व राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी

अतिवृष्टि व बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक 3,628 व्यक्तियों और 94 मवेशियों का रेस्क्यू किया गया है। यह जानकारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि और बाढ़ से 1632 पशु हानि हुई। 128 मकानों क्षतिग्रस्त हुए।

2,333 मकानों में आंशिक हानि हुई। बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों को अब तक जिला कलेक्टर्स द्वारा 28 करोड़ 49 लाख रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। 53 राहत कैंप चलाकर 3065 लोगों को रखा गया है। आरआरडीए की 254 सड़कें व पुल अतिवर्षा और बाढ़ से प्रभावित हुए। एनडीआरएफ द्वारा दो रेस्क्यू आपरेशन में 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर तथा धार में पांच टीमें तैनात

मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की पांच टीमों को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर तथा धार में तैनात किया गया है। इनके अलावा तीन टीमों को अशोकनगर, श्योपुर तथा ग्वालियर में तैनात किया है। प्रदेश के 259 संवेदनशील क्षेत्रों में डिजास्टर रिस्पांस सेंटर स्थापित किया गया है। 111 क्विक रिस्पाांस टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई है। प्रदेश के 11 जिलों में 3 हजार 300 आपदा मित्र वालंटियर्स को प्राथमिक सहायता के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

टोल फ्री नंबर 1079 पर दी जा रही है सहायता

राज्य में 80 हजार 375 सिविल डिफेंस वालंटियर को प्रशिक्षित किया गया है। 24 घंटे सहायता उपलब्ध प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को 75 रेड अलर्ट तीन घंटे पूर्व भेजे गए है। एसडीईआरएफ मुख्यालय में स्थित राज्य कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1079 पर जन सामान्य द्वारा बाढ़ की स्थिति में सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे सहायता प्राप्त की जाने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के समस्त जिलों में डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर कमांड कंट्रोल एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर (DCCC) स्थापित कर आपदा की स्थिति में 24 घंटे कार्यरत है। वहीं मंत्रालय के सिचुएशन रूम से निगरानी और समन्वय किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.