मदरसे में 12 साल की बच्ची से ‘गंदी बात’, 52 साल के मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज

Updated on 09-10-2022 05:12 PM

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एक मदरसे के 52 वर्षीय मौलवी के खिलाफ 12 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। चंदन नगर थाने के निरीक्षक अभय नेमा ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को मदरसे के मौलवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मौलवी के दो बेटों के खिलाफ भी पीड़िता के पिता और चाचा की कथित तौर पर पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

'सबक सिखाने के दौरान गलत तरीके से छुआ'
नेमा ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि लड़की ने सितंबर में मदरसे में दाखिला लिया था और सबक सिखाने के दौरान आरोपी मौलवी ने कथित तौर पर उसे एक कमरे में गलत तरीके से छुआ। नेमा के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत में पीड़िता जब अन्य छात्रों के साथ कक्षा के बाद मदरसे से निकल रही थी, तब भी आरोपी ने कथित तौर पर उसका दाहिना हाथ पकड़ लिया और उसे गलत तरीके से छुआ।

पीड़िता के पिता पर लोहे की छड़ से हमला
नेमा ने कहा, 'लड़की ने बाद में अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। और जब उसके पिता अपने दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मौलवी के घर पहुंचे तो उसके बेटों ने कथित तौर पर लड़की के पिता और उसके चाचा पर लोहे की छड़ से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.