दिलजीत दोसांझ ने बताई 1984 के दंगों पर फिल्म बनाने की वजह

Updated on 16-09-2022 06:59 PM

एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म जोगी के प्रमोशन में बिजी हैं। दो साल बाद दिलजीत एक बार फिर से एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। उनकी अगली फिल्म जोगी साल 1984 के दंगों पर आधारित है। एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत ने बताया कि 1984 के दंगों पर फिल्म क्यों बनाई।

 एक इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ से जब पूछा गया कि 1984 के दंगों पर दोबारा फिल्म बनाने के पीछे क्या वजह थी? जिसके जवाब में दिलजीत ने कहा - वह दौर अपने आप में बहुत सी कहानियां समेटे हुए है, फिल्मपंजाब 1984 उस वक्त के पंजाब की कहानी बताती है ,जबकि फिल्म जोगी की कहानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। मुझे लगता है ये वह कहानियां है जिन्हें बाहर आना चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले भी दिलजीत फिल्म पंजाब 1984 में काम कर चुके हैं, जिसकी कहानी साल 1984 के दंगों पर आधारित थी।

फिल्म जोगी के बारे में बात करते हुए दिलजीत ने कहा- फिल्म की रिसर्च के लिए मैंने पर्सनली किसी से मिलकर बात नहीं की। लेकिन उस समय की बहुत सी कहानियां सुनते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। मेरा जन्म साल 1984 में पंजाब में हुआ, मेरा जन्म होने से कुछ समय पहले दंगे समाप्त हो चुके थे लेकिन मुझे आज भी याद है बचपन मे अक्सर लोग जब मुझसे उम्र पूछते थे तो मैं कहता था कि मेरा जन्म साल 1984 में हुआ है तो उनका जवाब होता था, अच्छा तू तब का है , उस समय मुझे समझ नहीं आता था कि लोग ऐसा क्यों कहते हैं लेकिन इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस एक साल का हम सभी के जीवन पर कितना गहरा प्रभाव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.