दिग्विजय ने पीएम को लिखा पत्र‎:परिवहन घोटाले की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में हो

Updated on 25-12-2024 01:24 PM

राजधानी में उजागर हुए परिवहन घोटाले कांड की जांच हाईकोर्ट चीफ जस्टिस की निगरानी में कराई जाए। यह मांग एक प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र लिखा और मीडिया के साथ साझा किया।

इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि यह पीएम के उस वायदे के खिलाफ है, जिसमें वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’’ जैसी बातें अक्सर हर बड़े मंच से करते हैं। अब अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा ने संजय श्रीवास्तव, आरटीआई वीरेश तुमराम, पूर्व आरटीआई. दशरथ सिंह पटेल के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में संचालित आरटीओ बैरियर पर वसूली का ठेका ले लिया।

उन्होंने कहा कि ये वसूली गैंग सीधे मंत्री के नियंत्रण में अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग कराया करते थे। इनके विश्वासपात्र प्राइवेट कटर चैकपोस्ट पर उगाही करके हिसाब अपने आकाओं तक पहुंचाया करते थे। दिग्विजय ने कहा कि पूर्व परिवहन मंत्री के खासमखास इन चारों को गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की जाए। इससे मनी लांड्रिंग की पूरी चेन सामने आ जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.