EPFO में हायर पेंशन के लिए आपने भी लगाई थी अर्जी? सरकार करने जा रही है अब यह जरूरी काम

Updated on 31-07-2025 02:54 PM
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब ऊंची सैलरी पर पेंशन (PoHW) से जुड़ी सभी अर्जियों का ऑडिट करेगा। इस ऑडिट में उन कंपनियों पर खास ध्यान दिया जाएगा, जिन्हें इस मामले में छूट मिली हुई है। ET के मुताबिक, EPFO ने हाल ही में जारी एक नोटिफिकेशन में बताया कि यह ऑडिट उसकी अपनी इंटरनल ऑडिट टीमें करेंगी। इसे इस साल 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस ऑडिट का मकसद इस बात की जांच करना है कि ऊंची सैलरी पर पेंशन के लिए मिली अर्जियों को सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2022 के निर्देश के मुताबिक ही निपटाया गया था या नहीं।

PoHW अर्जियों के ऑडिट का यह कदम श्रम और रोजगार मंत्रालय के निर्देश और पेंशन और ईडीएलआई इम्प्लीमेंटेशन कमिटी (PEIC) की सिफारिश के बाद उठाया गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि छूट वाली कंपनियों से जुड़ी PoHW अर्जियों का ऑडिट जल्द किया जा सकता है, क्योंकि ऐसे मामलों का निपटारा ट्रस्ट नियमों के आधार पर हुआ होगा। इसके साथ ही 'वैलिडेशन ऑप्शन' वाले मामलों का ऑडिट भी शुरुआत में किया जा सकता है। EPFO ने कहा कि इस रणनीति से ऑडिट के कुल काम का एक बड़ा हिस्सा प्राथमिकता के आधार पर और आसानी से निपटाया जा सकेगा।

98.5 फीसदी अर्जियों का निपटारा

EPFO ने सभी जोनल ऑफिसों को कुछ अहम बातों की जांच करने का निर्देश दिया है। इनमें डिमांड लेटर जारी करने में देरी (अगर कोई हुई हो), पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) जारी करने में देरी और उसकी सही जानकारी और एरियर-पेंशन के भुगतान में कोई गड़बड़ी तो नहीं, जैसी बातें शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.