विराट ने छोड़ी थी कप्तानी या हटाए गए थे? सौरव गांगुली ने सारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया

Updated on 13-06-2023 10:19 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को मिली हार के खलबली मची हुई है। भारत को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार मिली है। इस हार के साथ ही कई पुरानी बातें भी निकल कर सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ खुलासा बीसीसीआई के पूर्व बॉस सौरव गांगुली ने अपने एक इंटरव्यू में किया है। सौरव गांगुली ने अपने इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली ने खुद से ही टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी और बीसीसीआई इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था।

सौरव गांगुली ने कहा, 'मैंने रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया था। इसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी की छोड़ दी। हालांकि बीसीसीआई चाहता था कि कोहली टेस्ट की कप्तानी अपने पास रखे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'

सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा, 'मेरा मानना है कि मौजूदा समय में रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में कप्तानी का सबसे बेहतर विकल्प हैं। हालांकि यह चयनकर्ता का काम है। विराट कोहली ने खुद दो साल पहले कप्तानी छोड़ा था। अगर आप मुझसे पूछेंगे कि अभी टीम के लिए क्या सही है तो मैं यही कहूंगा कि कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ टीम के लिए सबसे सही हैं।'


उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप तक तो टीम का नेतृत्व करेंगे ही। हालांकि मुझे ये नहीं पता कि विश्व कप के बाद रोहित शर्मा की योजना क्या रहेगी लेकिन इस समय में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ से बेहतर और कोई नहीं है।'

बता दें कि वनडे विश्व कप का आयोजन इसी साल भारत में होना है। टीम इंडिया आखिरी बार साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत में ही विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में एक बार फिर से टीम इंडिया के पास विश्व चैंपियन बनने का बेहतरीन मौका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.