बाप ने तांत्रिक संग मिलकर किया अनिष्ट? इस अंधविश्वास में बेटों ने करा दी हत्या

Updated on 30-12-2025 01:31 PM
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के लेसलीगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अंधविश्वास के जाल में फंसकर एक बेटे ने अपने ही पिता, 65 वर्षीय पचू मोची की निर्मम हत्या करा दी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस की तफ्तीश में जो खुलासा हुआ है, उसने रिश्तों की मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।


देवता की तस्वीर तोड़ने और बीमारी को बनाया आधार

पुलिस अनुसंधान के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ कुछ समय पहले हुई एक मामूली घटना थी। मृतक पचू मोची के घर से कुछ पैसे चोरी हो गए थे। इसी गुस्से में उन्होंने घर के कुलदेवता की तस्वीर आंगन में फेंक कर तोड़ दी थी। इत्तेफाक से इसके बाद उनके गोतिया (भतीजे) धनंजय रविदास के घर में उसकी मां और भाई की मौत हो गई। साथ ही, परिवार के अन्य सदस्य अक्सर बीमार रहने लगे।
अंधविश्वास में डूबे बेटे बबलू मोची और भतीजे धनंजय को शक हो गया कि पचू मोची 'ओझा-गुनी' का काम करते हैं और उन्होंने ही जादू-टोना कर परिवार पर विपत्ति लाई है। इसी शक में उन्होंने पचू मोची को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

40 हजार में तय हुआ था 'सौदा', साले को दी सुपारी

हत्या की इस साजिश को बेहद पेशेवर तरीके से अंजाम देने की कोशिश की गई। बाहर काम करने वाले बेटे बबलू मोची ने भतीजे धनंजय को 7000 रुपये भेजे। धनंजय ने उसमें अपनी ओर से पैसे मिलाकर कुल 10,100 रुपये अपने साले सत्येंद्र कुमार को एडवांस के तौर पर दिए। पूरी हत्या का सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ था। सत्येंद्र ने अपने साले मुनेश्वर कुमार को इस काम के लिए तैयार किया, जो अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से डबरा जंगल पहुंचे और 22 तारीख को पचू मोची का गला रेतकर हत्या कर दी।

ऐसे खुला हत्या का राज?

24 तारीख को डबरा जंगल में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब शिनाख्त पचू मोची के रूप में हुई, तो पुलिस को शक हुआ क्योंकि परिजनों ने 22 तारीख से गायब पचू की कोई 'मिसिंग रिपोर्ट' दर्ज नहीं कराई थी। यहां तक कि परिवार वाले एफआईआर करवाने से भी कतरा रहे थे। लेसलीगंज पुलिस ने एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो बयानों में विरोधाभास मिलने लगा। अंततः आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.