क्‍या राहुल और अंजली ने टीना की मौत की रची थी साजिश? Kuch Kuch Hota Hai की मर्डर मिस्‍ट्री थ्‍योरी उड़ा देगी होश

Updated on 07-07-2023 03:16 PM
बॉलीवुड की उन रोमांटिक फिल्मों में से एक है 'कुछ कुछ होता है', जिसकी कहानी को लोगों ने बहुत पसंद किया था। लोगों के दिलों पर आज तक इस फिल्म ने राज किया है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ दोस्ती की भी मिशाल है। लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि इस फिल्म की कहानी वास्तव में एक बड़ी मर्ड़र मिस्ट्री थी। जी हां, 'कुछ कुछ होता' की कहानी एक बड़ी मर्डर मिस्ट्री भी है और वो कैसे इसका पता आपको इस वीडियो में लगेगा।

दरअसल सिनेमा के दीवाने और इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर करण मीरचंदानी ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी की इस फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री बताया है , जिसे जानकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। ये कहानी करण ने कुछ इस तरह से सुनाई है-

इस मर्डर की गुत्थी आखिर तक नहीं सुलझती है

'मेरी फेवरेट मर्डर मिस्ट्री फिल्म है कुछ कुछ होता है। कुछ कुछ होता है फिल्म मेरे लिए शानदार मर्डर मिस्ट्री है।' ऐसा क्यों है इसकी कहानी भी उन्होंने सुनाई है। इस वीडियो में बताया गया है कि ये फिल्म हाई स्कूल रोमांस से शुरू होती है और इसका अंत कुछ ऐसा होता है जिसकी गुत्थी आखिर तक सुलझ नहीं पाती है। करण मीर ने 'कुछ कुछ होता है' की कहानी को अपने अंदाज में ट्विस्ट किया है और सुनाया कि इसे कैसे मर्डर मिस्ट्री बना सकते हैं।

टीना, जिसके पास खूब सारी दौलत और पैसे हैं

उन्होंने कहा, 'एक बच्ची है, जिसे अपनी मां का लिखा 8 लेटर मिलता है, जिसकी मौत काफी रहस्यमय तरीके से हो जाती है। और रहस्य इसमें भी है कि उस 8 लेटर में कन्विन्स करने की कोशिश की गई है कि उसके हसबैंड को अपनी हाई स्कूल लवर से फिर से मिलना है। है न ये काफी अजीब? अब कोई मां अपनी बेटी को ये क्यों लिखेगी? वो इसलिए कि राहुल और अंजलि जब हाई स्कूल में थे तो उनकी मुलाकात टीना से होती है। टीना, जिसके पास खूब सारी दौलत और पैसे हैं। लेकिन राहुल और अंजलि के पास पैसे नहीं हैं।'

कुछ साल बाद टीना रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है

करण के हिसाब से 'कुछ कुछ होता है' की मर्डर मिस्ट्री के तौर पर कुछ इस तरीके से आगे बढ़ती है। वो कहते हैं, 'राहुल और अंजलि को एहसास हो जाता है कि वो अपना फ्यूचर अपने दम पर सेट तो नहीं कर सकते हैं। लेकिन राहुल टीना से शादी कर लेता है और कुछ साल बाद टीना रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है। और फिर टीना के सारे पैसे राहुल को मिल जाते हैं और अब अंजलि राहुल से शादी कर सकती है। बस मुश्किल ये है कि राहुल और टीना की एक बेटी है। तो उन्हें अब इस प्लान का हिस्सा कैसे बनाना है, जिसको पता ही नहीं है कि हुआ क्या है।'

इकलौती ऐसी मर्डर मिस्ट्री है जिसमें किलर्स नहीं पकड़े जाते

'अगर बच्ची को लगेगा कि वो उसका आइडिया है, बच्ची सोचती है कि उसकी मां उसे ये काम सौंप कर गई है कि वो राहुल और अंजलि को फिर से साथ लेकर आए और फिर अचानक बच्ची अलग राह पर चल पड़ती है। उसे लगता है कि वो अपनी नई मां को बेहद प्यार करती है। उसने अपने मन में मां का चेहरा तक बदल लिया है। यहां तक कि टीना का भूत भी उसे बताना चाहता है कि अंजलि को रोको। लेकिन वो पूरी तरह से कन्विन्स है। अब उन्हें पैसे मिल गए हैं और बच्ची भी उनके साथ है। ये इकलौती ऐसी मर्डर मिस्ट्री है जिसमें किलर्स नहीं पकड़े जाते हैं।'

लोगों ने कहा- आज से मुझे ये मर्डर मिस्ट्री की तरह ही याद रहेगा

'कुछ कुछ होता है' की इस बदली हुई कहानी लोगों को काफी इम्प्रेस कर रही है। लोगों ने वीडियो पर इस कहानी की जमकर तारीफ की है। लोगों ने कहा है- क्या क्रिएटिविटी है। एक यूजर ने कहा- और आज से मुझे ये मर्डर मिस्ट्री की तरह ही याद रहेगा। एक अन्य ने कहा है- आपने कितनी आसानी से मेरे बचपन की यादों को कुचल डाला। एक और फैन ने कहा- आपने तो पूरी जिंदगी में फ्रेंडशिप और प्यार को लेकर मैं सोचता आया था उसे बर्बाद कर डाला।

16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर खूब मचाया था धमाल

बता दें कि 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई इस फिल्म में काजोल अंजलि के किरदार में थीं और शाहरुख खान राहुल की भूमिका में। फिल्म में रानी मुखर्जी भी थी जो टीना के किरदार में नजर आई। ये तीनों साथ कॉलेज में थे, लेकिन राहुल ने बाद में टीना से शादी रचा ली। वहीं दूसरी तरफ अंजलि अंदर ही अंदर राहुल को चाहती थीं। फिल्म में राहुल और अंजलि की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंज किया और टीना-राहुल के प्यार ने भी सबका दिल जीता। इसी फिल्म से करण जौहर ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.