क्या वाकई लसिथ मलिंगा ने वनडे मैच के एक ओवर में लिए थे चार विकेट

Updated on 18-09-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के खिताबी मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने बेहतरीन गेंदबाजी की। सिराज ने 7 ओवर के स्पेल में 6 बल्लेबाजों का शिकार किया। इसमें 4 विकेट तो सिराज ने एक ही ओवर में ले लिए। श्रीलंका के पारी के चौथे ओवर में सिराज ने पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका और धनंजया डि सिल्वा को आउट किया। सिराज एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

मलिंगा ने भी लिया है ओवर में 4 विकेट?

मोहम्मद सिराज ने जब से एक ओवर में चार विकेट लिए हैं, तब से ही हर कोई जानना चाहता है कि और किन किन गेंदबाजों ने वनडे मैच के एक ओवर में 4 विकेट लिए हैं। कई जगह दावा किया जा रहा है कि सिराज की तरह मलिंगा ने भी वनडे मैच के एक ओवर में चार विकेट लिए हैं। सोशल मीडिया के साथ ही कई मीडिया हाउस ने भी यह दावा किया। लेकिन क्या मलिंगा ने एक ओवर में चार विकेट लिए हैं?

क्या है सच्चाई?

हम सभी जानते हैं कि लसिथ मलिंगा के नाम लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। लेकिन खास बात यह है कि उस मुकाबले में मलिंगा को ये 4 विकेट एक ही ओवर में नहीं मिले थे। 45वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर उन्हें दो विकेट मिले थे। इसके बाद 47वें ओवर की शुरुआत दो गेंद पर मलिंगा ने दो शिकार किए थे। वनडे में मलिंगा ऐसा नहीं कर पाए हैं लेकिन टी20 इंटरनेशनल में जरूर एक ओवर में 4 विकेट लिए हैं।

किन गेंदबाज ने लिए एक ओवर में 4 विकेट

मोहम्मद सिराज वनडे क्रिकेट के एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। उसने पहले श्रीलंका के चमिंडा वास, पाकिस्तान के मोहम्मद सामी और इंग्लैंड के आदिल रशीद ऐसा कर चुके हैं। टेस्ट में 6 गेंदबाज एक ओवर में 4 विकेट ले चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.