क्या फूट-फूटकर रोए जेम्स एंडरसन, क्या है स्टुअर्ट ब्रॉड के संन्यास पर वायरल वीडियो का सच

Updated on 31-07-2023 02:22 PM
द ओवल: 37 साल के स्टुअर्ट ब्रॉड आज के बाद मैदान पर नजर नहीं आएंगे। इंग्लैंड के इस महान तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा जो कह दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन वह आखिरी बार इंग्लैंड के लिए खेलेंगे। इसी के साथ दो हंसों का जोड़ा भी टूट जाएगा। टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल जोड़ी खत्म हो जाएगी। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की जोड़ी ने मिलकर 1037* टेस्ट शिकार किए हैं। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा कि जेम्स एंडरसन अपने जूनियर साथी ब्रॉड के संन्यास पर कैमरा के सामने फूट-फूटकर रोते नजर आए।

ब्रॉड नहीं कुक के संन्यास पर हुए थे भावुक
वायरल वीडियो पांच साल पुराना है, जब इंग्लैंड के दिग्गज ओपनर एलिस्टेयर कुक अपना आखिरी मैच खेल रहे थे। स्काई स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर इसे 12 सितंबर 2018 को अपलोड किया गया था।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट मैच, 121 वनडे और 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 845* विकेट लिए हैं। ब्रॉड ने 2007 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। डेली मेल के लिए अपने कॉलम में, ब्रॉड ने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण था कि उनका आखिरी मैच एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो, जिसे वह टेस्ट क्रिकेट का शिखर मानते हैं।

ब्रॉड ने आगे कहा, 'एशेज क्रिकेट ने मेरे भीतर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकाला है। मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लड़ाई की ताकत। दर्शकों की भागीदारी पसंद है, मुझे उनके खिलाफ 150 टेस्ट विकेट लेने पर गर्व है और आखिरकार ये वे यादें हैं जो मैं अपने जीवन के बाकी हिस्सों में अपने साथ रखूंगा। मैंने इस टीम में इतने सारे खिलाड़ियों के साथ बहुत क्रिकेट खेला है। मैं इस टीम से प्यार करता हूं और इसलिए भले ही मैं शुक्रवार की रात ब्रेंडन मैकुलम और स्टोक्स को यह बताने में सहज था, फिर भी शनिवार को प्री-प्ले वार्मअप के दौरान बाकी खिलाड़ियों को यह बताना मुश्किल था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.