क्‍या इंदिरा गांधी को बेटे संजय ने पार्टी में मारे थे छह थप्‍पड़? पूर्व पीएम ने दिया था इसका जवाब

Updated on 23-02-2023 06:48 PM
नई दिल्‍ली: पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी से जुड़े कई किस्‍से हैं। इनमें से कुछ किस्‍से ऐसे भी हैं जिनकी कभी पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसा ही एक किस्‍सा इंदिरा को संजय के थप्‍पड़ मारने से जुड़ा है। बात इमरजेंसी की घोषणा से पहले की है। पुलित्‍जर पुरस्‍कार विजेता लुईस एम सिमंस तब बतौर संवाददाता दिल्‍ली में पोस्‍टेड थे। वह उन दिनों 'द वॉशिंगटन पोस्‍ट' के लिए काम करते थे। उनकी एक खबर ने हड़कंप मचा दिया था। खबर यह छपी थी कि संजय गांधी ने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को एक डिनर पार्टी में कई थप्‍पड़ मारे थे। 1977 में बीबीसी के डेविड फ्रॉस्‍ट ने इंदिरा का इंटरव्‍यू लेते हुए इस बारे में उनसे पूछा था। इंदिरा ने इसका जवाब भी दिया था।
संजय इंदिरा के छोटे बेटे थे। बड़े भाई राजीव के उलट वह राजनीति में काफी सक्रिय थे। कहा जाता है कि एक समय इंदिरा के सभी फैसले संजय ही लेने लगे थे। किस्‍सा इमरजेंसी से पहले का है। द वाशिंगटन पोस्‍ट में एक खबर छपी थी। सिमंस ने सूत्रों के हवाले से यह खबर लिखी थी। इसमें दावा किया गया था कि संजय गांधी ने मां इंदिरा को छह थप्‍पड़ मारे थे। एक डिनर पार्टी के दौरान ऐसा हुआ था। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी। दूसरे विदेशी मीडिया समूहों ने भी इसे खूब चलाया था। हालांकि, इस खबर के सच पर संदेह किया गया। इसकी पुष्टि भी नहीं हो सकी।

इंद‍िरा से इस घटना के बारे में पूछा गया था सवाल
1977 में बीबीसी के डेविड फ्रॉस्‍ट ने एक इंटरव्‍यू में इंदिरा से इस बारे में सवाल पूछा था। इंदिरा ने इसका जवाब भी दिया था। उन्‍होंने कहा था कि अगर उनके पिता होते तो इसे 'फैनटैस्टिक नॉनसेंस' बताते। उन्‍हें किसी ने थप्‍पड़ नहीं मारा। जहां तक संजय का सवाल है तो उसने आज तक किसी को थप्‍पड़ नहीं मारा है।

भारत लौटने से राजीव और सोन‍िया से मिले थे सिमंस
सिमंस जब इमरजेंसी के बाद भारत लौटे थे तो उन्‍होंने बताया था कि उनकी मुलाकात राजीव गांधी और सोनिया से डिनर पर हुई। जब किसी ने उस दौरान यह बात बताई कि वही 'थप्‍पड़ मारने वाली स्‍टोरी' के लेखक हैं तो राजीव मुस्‍कुरा दिए थे। वहीं, सोनिया थोड़ा गुस्‍से में आ गई थीं। इमरजेंसी के दौरान लुईस भारत छोड़कर चले गए थे।
पत्रकार ने कैसे ब्रेक की इतनी बड़ी खबर?
सिमंस ने बताया था कि उन्‍होंने दो सूत्रों के हवाले से यह खबर दी थी। ये एक-दूसरे को जानते थे। वो इस पार्टी में मौजूद थे। इनमें से एक इमरजेंसी लागू होने से एक दिन पहले उनके घर आया था। उन्‍होंने सिमंस और उनकी पत्‍नी से बातचीत में यह किस्‍सा सुनाया। दूसरे सूत्र ने इस पर मुहर लगाई। यह बात तब खुली जब संजय और इंदिरा के रिश्‍तों पर चर्चा शुरू हुई। सेंसरशिप की वजह से किसी भारतीय अखबार ने इस खबर पर कुछ नहीं लिखा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.