राजकोट टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं ध्रुव जुरेल:विकेटकीपर केएस भरत की जगह लेंगे

Updated on 12-02-2024 04:44 PM

विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह राजकोट में केएस भरत की जगह लेंगे। सिलेक्शन कमेटी भरत के प्रदर्शन के खुश नहीं है, इसलिए उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बैठाया जा सकता है।

शुरुआती 2 टेस्ट में 15 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह तीसरा टेस्ट खेलेंगे, लेकिन उन्हें चौथे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है, ताकि वह 5वें टेस्ट के लिए फिट रह सकें।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा टेस्ट राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

भरत की बैटिंग से नाखुश सिलेक्टर्स
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, सिलेक्टर्स भरत की बैटिंग और विकेटकीपिंग से खुश नहीं हैं। उनका कहना है, 'भरत अपने मौकों को भुना नहीं पा रहे हैं। दूसरी ओर, जुरेल युवा हैं, वह नेट्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में उनसे बहुत उम्मीदें हैं। जुरेल ने उत्तर प्रदेश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडिया-ए और IPL में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए भी उन्होंने प्रभावित किया है। जुरेल को राजकोट में टेस्ट डेब्यू मिल भी सकता है।'

7 टेस्ट में 221 रन ही बना सके भरत
केएस भरत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल टेस्ट डेब्यू किया था। वह अब तक खेले 7 टेस्ट में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके। उन्होंने 20.09 की औसत से 221 रन बनाए हैं, इनमें भी 44 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। इंग्लैंड के खिलाफ भी शुरुआती 2 टेस्ट में वह 92 रन ही बना सके।

दूसरी ओर 23 साल के ध्रुव जुरेल ने अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। 15 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 46.47 की औसत से 790 रन हैं। उन्होंने एक सेंचुरी और 5 फिफ्टी लगाई हैं। उन्होंने 13 IPL मैचों में 172.73 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

चौथे टेस्ट से बुमराह को मिल सकता है आराम
जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेज करने के लिए उन्हें रांची में चौथे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। सिलेक्टर्स ने कन्फर्म किया कि वह राजकोट में तीसरा टेस्ट खेलेंगे। वह धर्मशाला में पांचवें टेस्ट के लिए फिट महसूस कर सकें, इसलिए उन्हें चौथे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है।

आवेश खान को बाहर नहीं किया गया
आखिरी 3 टेस्ट के स्क्वॉड में तेज गेंदबाज आवेश खान की जगह आकाश दीप को जगह मिली। सिलेक्टर्स ने कहा कि आवेश रणजी ट्रॉफी मैच खेल सकें, इसलिए उन्हें ब्रेक दिया गया है। उन्हें गेम टाइम की जरूरत है।

दूसरी ओर आकाश दीप रणजी ट्रॉफी में बंगाल और इंडिया-ए के लिए लगातार खेल रहे हैं, इसीलिए उनके ग्रोथ के लिए उन्हें स्क्वॉड में जगह दी गई। वैसे भी अगर टीम में पेसर्स की जरूरत रही तो बुमराह और सिराज के साथ मुकेश कुमार भी रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.