बाहर बैठा है धोनी का चेला, वर्ल्ड कप में बन सकता है टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड!

Updated on 23-06-2023 07:36 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे एक बार फिर चर्चा में हैं। दुबे आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। बता दें कि धोनी ने अपने नेतृत्व में सीएसके को एक बार फिर आईपीएल का चैंपियन बनाया था। यह चेन्नई की पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी थी। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की अपार सफलता का कारण शिवम दुबे भी थे। उन्होंने सीएसके के लिए कई अहम और तूफानी पारियां खेलीं थी। ऐसे में अब दुबे ने बताया कि कैसे धोनी ने उनको आईपीएल के 16वें सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कॉन्फिडेंस दिया था।

दुबे ने की एमएस धोनी की सरहाना
सीएसके के घातक ऑलराउंडर शिवम दुबे ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा, 'जब माही भाई ने मुझे कहा कि मैं टीम को अपने दम पर मैच जिता सकता हूं, मुझे बड़ी खुशी हुई। इस बात ने मेरा कॉन्फिडेंस काफी बढ़ाया था। पूरी सीएसके की फैमिली माही भाई समेत बैक करती है। बता दें कि शिवम दुबे ने आईपीएल 2023 में कुल 16 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 37 की औसत से 411 रन बनाए थे। उन्होंने 159 के स्ट्राइक रेट से 3 अर्धशतक भी जड़े थे।

आरसीबी और राजस्थान में फ्लॉप होने के बाद सीएसके में छाए दुबे
चेन्नई सुपर किंग्स से पहले शिवम दुबे आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे। उन्होंने आरसीबी के साथ ही आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। लेकिन वह बैंगलोर के लिए इतना खास परफॉर्म नहीं कर पाए थे, जिसके चलते बैंगलोर ने उन्हें रिलीज कर दिया था। वहीं इसके बाद वह आरआर में गए। राजस्थान में भी दुबे अपना बेस्ट नहीं दे पाए। ऐसे में उन्हें फिर 2022 में सीएसके ने खरीदा, जहां शिवम दुबे निखर कर सबके सामने आए। इसकी वजह है कि चेन्नई अपने खिलाड़ियों को काफी ज्यादा बैक करती है और उनका हौसला बढ़ाती है।

फिर भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं दुबे
आपको बता दें कि शिवम दुबे भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। उन्होनें भारत के लिए 1 वनडे और 13 टी20 खेले हैं। हालांकि उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक था, जिसके चलते उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि अब एक बार फिर उन्होंने भारत के लिए खेलने का सपना देखा है। दुबे ने स्पोर्टस्टार से कहा, 'भारत के लिए फिर से खेलने का सपना देखा है, मैं सभी विभागों में सुधार करके अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करूंगा।' सिलेक्टर्स की नजरें दुबे पर हो सकती हैं। शिवम ऐसा ही खेलते रहे तो आने वाले समय में टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। वह वर्ल्डकप में रोहित सेना के लिए एक अहम खिलाड़ी बनकर सामने आ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.