धोनी ने पंड्या के साथ 'गंदी बात' पर किया ऐसा डांस फैन्स रह गए हैरान, बोले- क्या जुगलबंदी है

Updated on 28-11-2022 07:13 PM
हार्दिक पंड्या ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनकी प्रजेंस सोशल मीडिया पर भी देखते ही बनती है. हार्दिक पंड्या को एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं और उनके हर एक पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं. हार्दिक अपने फैन्स के लिए आए दिन कोई न कोई पोस्ट भी साझा करते रहते हैं. हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगी है. यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर धूम मचाने लगा है. वीडियो में हार्दिक पंड्या महेंद्र सिंह धोनी के साथ अलग-अलग गानों पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं.

इस वीडियो को खुद हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत शाहिद कपूर के मशहूर गाने 'गंदी बात' से होती है, जिसमें माही और पंड्या मस्ती में डांस करते नजर आते हैं. इसके बाद 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाने पर भी दोनों का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिलता है. वीडियो में रैपर बादशाह के साथ भी मिलकर दोनों पार्टी में आग लगा देते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक पंड्या ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'Our jam, our moves 🤙 What a night!'. कुछ मिनट पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर लाइक्स की बौछार आ गई है.

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, 'क्या जुगलबंदी है'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'माही के मूव्स ने आग लगा दी'. वहीं एक और लिखते हैं, 'साक्षी पूछेगी- कौन सी दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड माही'. एक और ने लिखा है, 'इस रील को वायरल करने के लिए MSD अकेले ही काफी हैं'.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.