धोनी-धोनी... रौंगटे खड़ा कर देगा ये वीडियो, CSK के प्रैक्टिस सेशन में माही को देखने उमड़ी भीड़

Updated on 28-03-2023 08:36 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग की 10 टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फैंस का एक जज्बाती रिश्ता है और इसका सबसे अहम कारण है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। 41 वर्ष के धोनी टीम को चार खिताब दिला चुके हैं और नौ बार फाइनल में ले जा चुके हैं, उनकी मौजूदगी ही विरोधी खेमे को आतंकित करने के लिए काफी है। बतौर पेशेवर क्रिकेटर शायद यह उनका आखिरी सत्र हो सकता है और इसे यादगार बनाने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते तभी तो एमए चिदंबरम स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस चल रही है। अपने थाला को अभ्यास करता देखने के लिए प्रशंसकों का हुजूम मैदान पहुंच रहा है।

चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सोमवार की शाम एक वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो में धोनी हाथ में बल्ला लेकर क्रीज की ओर जा रहे हैं। माही को देखते ही स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा। धोनी-धोनी का नाम सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे।आईपीएल अब ‘होम एंड अवे’ (अपने और विरोधी टीम के मैदान पर) प्रारूप में लौट आया है और चेन्नई को अपने गढ चेपॉक पर सात मैच खेलने हैं। पिछले सत्र में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही चेन्नई टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी गई थी, लेकिन बाद में धोनी को फिर कप्तान बनाया गया। वह जीत के साथ विदा लेने की कोशिश में होंगे। आईपीएल में चेन्नई को हलके में लेना मूर्खता होगी और यह सत्र भी अलग नहीं है। इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स अब टीम में है जो एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.