हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए धोनी ने रचा षड्यंत्र, यूं अपने जाल में फंसाकर चारों खाने किया चित

Updated on 24-05-2023 07:57 PM
चेन्नई: चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस को हराकर 10वीं बार फाइनल में पहुंच गई। चेन्नई ने इस महा मुकाबले में गुजरात को 15 रन से हराया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके एक बार फिर अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आई। वहीं कैप्टन कूल धोनी ने इस मैच में अपने खास दोस्त और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए एक चाल चली, जिसमें वह सफल भी हुए। अब उसकी वीडियो भी सामने आई है।

एमएस धोनी ने हार्दिक को आउट करने के लिए बनाया मास्टर प्लान
दरअसल, गुजरात टाइटंस की पारी का छठा ओवर चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से महीश तीक्षणा डाल रहे थे। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या स्ट्राइक पर थे। उस गेंद को डालने से पहले एमएस धोनी ने फील्ड में कुछ बदलाव किया। धोनी ने हार्दिक के लिए`ऑफ साइड पर 30 यार्ड सर्कल के दायरे में एक फील्डर लगाया। धोनी ने रविंद्र जडेजा को लेग साइड से बुलाकर ऑफ साइड पर लगाया। गौरतलब है कि अगली ही गेंद पर हार्दिक ऑफ साइड पर वहीं शॉट मार बैठे जहां धोनी ने जडेजा को तैनात किया था। फिर किया जडेजा ने आसानी के साथ पांड्या का कैच लपक लिया। ऐसे में टाइटंस के कप्तान एक अहम मैच में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले क्वालीफायर मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सीएसके ने पहले पारी में 7 विकेट पर 172 रन बनाए, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ (60) और डिवॉन कॉनवे (40) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

दूसरी पारी में 173 रन का टारगेट चेज करने के लिए उतरी गुजरात टाइटंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उनकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टाइटंस निर्धारित 20 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई और 15 रन से मैच हार गई। गुजरात की तरफ से सर्वाधिक 42 रन शुभमन गिल ने बनाए जबकि चेन्नई के लिए सबसे सफल गेंदबाज चार ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लेने वाले महीश तीक्षणा रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.