धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : जिले के 35 गांवों में विद्युत अधोसंरचना निर्माण कार्य प्रारंभ

Updated on 23-09-2025 12:40 PM

जशपुरनगर। जनजातीय अंचलों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले में कार्य प्रारंभ हो गया है। इस अभियान के तहत विद्युत विभाग ने जिले के विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने हेतु अधोसंरचना निर्माण का कार्य तेज कर दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य यही है कि कोई भी क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। दूरस्थ जनजातीय क्षेत्र के लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं मिले, वहां पर तेजी से विकास हो और विकसित भारत बनाने का जो विजन उन्होंने देखा है वह साकार हो सके।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विद्युत विभाग को अभी 6.65 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विभाग द्वारा प्रारंभिक चरण में दुलदुला, पत्थलगांव और बगीचा विकासखंडों के 35 ग्रामों में अधोसंरचना निर्माण शुरू किया गया है। इन ग्रामों में अब तक लगभग 1050 बिजली के खंभे स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि अन्य ग्रामों में सर्वे का कार्य प्रगति पर है।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 02 अक्टूबर 2024 को किया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय गांवों तथा आकांक्षी जिलों में निवासरत जनजातीय परिवारों का सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार करना है, ताकि जनजातीय परिवारों का त्वरित गति से विकास सुनिश्चित किया जा सके और सामुदायिक अधोसंरचना में सुधार के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक स्तर में उन्नयन व प्रत्येक परिवारों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अभियान में 17 मंत्रालयों द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाले 25 हस्तक्षेप शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.