ईशा और सनी देओल को साथ देख भावुक हुए धर्मेंद्र, 'गदर 2' के लिए भी फैन्स पर लुटाया प्यार

Updated on 14-08-2023 06:34 PM
चारों तरफ तारा सिंह और सकीना की 'गदर 2' का खुमार छाया हुआ। वहीं, इधर बहन और भाई को साथ देख फैन्स का दिल भी बाग-बाग हो रहा है। यहां तक कि धर्मेंद्र भी अपने बच्चों को साथ देखकर बेहद खुश हैं। आपको याद हो तो 12 अगस्त की रात हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने घर पर सौतेले भाई सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इसी दौरान पपाराजी को इन्होंने पोज भी दिया था, जिसका वीडियो सामने आया था। उसे देखने के बाद लोगों की सालों की तमन्ना पूरी हो गई थी।

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से 1980 में शादी की थी। लेकिन पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बगैर। पहली बीवी से जहां सनी देओल, बॉबी देओल, अजेता और विजेता हुई थीं। वहीं हेमा से ईशा और अहाना देओल का जन्म हुआ था। लेकिन कभी इनके बच्चों को साथ नहीं देखा गया। बचपन में ईशा और सनी जरूर मिले और उनकी एक फोटो भी वायरल है। मगर बड़े होने के बाद शायद ही किसी ने इनको साथ देखा होगा। अब दोनों भाइयों के साथ दोनों सौतेली बहनें साथ आईं तो धर्मेंद्र का दिल खुश हो गया।

बच्चों को साथ देख भावुक हुए धर्मेंद्र
ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल और अहाना देओल एक-दूसरे के गले में हाथ डाले देखा गया। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर किसी फैन पेज ने पोस्ट किया था। उसे ही दिग्गज एक्टर ने शेयर किया। जिसमें पीछे गाना- 'बहन का अभिमान', बज रहा था। इसके साथ एक्टर ने कोई कैप्शन नहीं लिखा था। मगर लोग इतना ही देख उनके रिएक्शन का अंदाजा लगा रहे हैं।

धर्मेंद्र ने फैन्स को कहा थैंक यू
शुक्रवार 11 अगस्त को ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर सनी देओल की फिल्म Gadar 2 को प्रमोट किया था। लिखा था- आइए आज से शेर की दहाड़ सुनें, जो ऊंचाइयों तक पहुंचे।' इसके साथ ही सनी देओल को शुभकामनाएं भी दी थी। वहीं, धर्मेंद्र ने 14 अगस्त को भी एक पोस्ट किया, जिसमें उनके आगे एक बड़ा सा बुके रखा हुआ है और 'गदर 2' लिखी हुई लाइट भी है। इसके साथ कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'दोस्तों, आप सभी का गदर 2 को लेकर जो रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके लिए ढेर सारा प्यार। भगवान का आशीर्वाद और आपकी दुआ से ही फिल्म ब्लॉकबस्टर बनी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.