विधानसभा में धरमलाल कौशिक ने उठाया सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का मुद्दा

Updated on 15-12-2025 01:02 PM
रायपुर । छत्तीसगढ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही चल रही है। इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक ने सेनेटरी नैपकिन, वेंडिंग और इंसीनेटर मशीन के मुद्दे को उठाते हुए प्रश्न पूछा। जिस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिरती हुईं नजर आई, उनके अपूर्ण जवाब से विधायक ने असंतुष्टि जताते हुए दूसरे दिन भी चर्चा की मांग की।कौशिक ने पूछा - 2020 से 2023 तक मशीनों के लिए निविदा कब- कब निकली। समय पर काम न पूरा होने पर कार्रवाई और भुगतान को लेकर जानकारी मांगी। शुचिता योजना का भी विधायक धरमलाल कौशिक ने जिक्र किया। विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब दिया। लेकिन दिए गए उत्तर से विधायक बीजेपी ने अपूर्ण बताया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है।

सदन में स्कूलों में स्थापित मशीनों के सत्यापन और एजेंसियों के नाम और तारीख पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर गईं। भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि मशीनें संचालित नहीं है। इस मामले की जाँच कराई जाए। इस पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि 1600 मशीनें ठीक है, 1300 मशीनें खराब है। फिलहाल, विभाग से ऐसी कोई जानकारी नहीं है। इस पर विधायक ने कहा कि मेरे क्षेत्र के दो स्कूलों की जाँच करा लीजिए, मंत्री ने कहा कि जाँच करा लेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.