धनुष और ऐश्वर्या ने टाला तलाक का फैसला रिश्ते को दे सकते हैं एक और मौका

Updated on 04-10-2022 07:55 PM

खबरें हैं कि साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। कपल ने जनवरी में अपने अलग होने की घोषणा की थी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने फिलहाल अपने तलाक को कुछ समय के लिए पोस्टपोन कर अपने रिश्ते पर काम करने का फैसला लिया है। हालांकि, धनुष और ऐश्वर्या ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।
परिवार वालों ने मिलकर की बात
 रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने अपने तलाक को रोकने का फैसला किया है। इतना ही दोनों के परिवारों ने रजनीकांत के घर पर एक बैठक की, जहां यह तय किया गया कि धनुष और ऐश्वर्या अपने रिश्ते पर काम करने की कोशिश करेंगे।
जनवरी में लिया था तलाक का फैसला
धनुष और ऐश्वर्या दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जनवरी में अपने तलाक की घोषणा की थी। धनुष ने पोस्ट में लिखा- हमने 18 साल दोस्त, कपल, माता-पिता के रूप में एक-दूसरे के शुभचिंतक को रूप में बिताए। लेकिन आज हम ऐसी जगह खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक जोड़े के रूप में अलग होने का फैसला किया है, जिससे हम खुद को बेहतर तरीके से समझने का मौका दे सकें। प्लीज आप हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें अकेला छोड़ दें, जिससे हम इस हालत से डील कर सकें।'

इस अनाउंसमेंट को काफी समय हो चुका है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि कपल ने तलाक के फैसले को पोस्टपोन कर दिया है, जिससे रिश्ते को ठीक किया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.