करिश्माई जीत के बाद धांसू पार्टी, कुछ यूं केक में सराबोर दिखे बर्थडे बॉय रोहित शर्मा

Updated on 01-05-2023 07:32 PM
मुंबई: आईपीएल 2023 के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी और टिम डेविड ने जेसन होल्डर की पहली तीन गेंदों में 3 छक्के उड़ाते हुए रोहित सेना को करिश्माई जीत दिला दी। यह टीम की ओर से रोहित शर्मा को बर्थडे गिफ्ट भी रहा। 36वां जन्मदिन मनाने वाले रोहित ने जीत के बाद केक काटा।

मुंबई इंडियंस की ओर से ट्विटर हैंडल पर शेयर तस्वीर में रोहित और सपोर्ट स्टाफ केक में सराबोर नजर आ रहे हैं। इससे पहले स्टेडियम पहुंचने के बाद भी टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान ने केक काटा था। दूसरी ओर, इससे पहले उन्होंने एक बड़ी पार्टी भी दी थी, जिसमें युवजें चहल सहित विपक्षी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे।

खैर, मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 212 रन बनाए थे। टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गजब की बैटिंग करते हुए 62 गेंदों में 16 चौके और 8 छक्के के दम पर 124 रन ठोके थे। ऐसा लगा जैसे कि राजस्थान ने मुंबई के कप्तान का बर्थडे सेलिब्रेशन खराब करने का पूरा मूड बना लिया है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.