बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की धांसू ओपनिंग, सनी देओल के ढाई किलो के हाथ ने मचाया तहलका

Updated on 12-08-2023 01:59 PM
वो घड़ी आ गई है, जिसका दर्शकों से लेकर इंडस्ट्री को बेसब्री से इंतजार था। सब जानने को बेकरार थे कि आखिर सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ कमा पाती है। तो जैसा कि सभी सोच रहे थे कि 'गदर 2' को धमाकेदार ओपनिंग मिलने वाली है, ठीक वैसा ही हुआ। बल्कि उससे भी बड़ा धमाका हुआ है। फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की सुनामी आई हुई है। सनी देओल की 'गदर 2' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहतरीन था लेकिन वह शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। चलिए बताते हैं 'गदर 2' ने फर्स्ट डे कितना कलेक्शन किया।

गदर 2 का फर्स्ट डे कलेक्शन क्या है?

What is the box office collection of Gadar 2: Sacnilk के मुताबिक, साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल 'गदर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये आंकड़ा Sunny Deol की पिछली पुरानी फिल्मों की ओपनिंग से कहीं ज्यादा है। 'गदर 2' एक्टर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। उनके चालीस साल के लंबे करियर में 'जीत', 'घातक', 'डर', 'बॉर्डर' से लेकर 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं।
Gadar 2 की Advance Booking भी शानदार रही थी। देशभर से सनी देओल की फिल्‍म के 7,22,821 टिकटें धड़ाधड़ बिकी थीं। इस तरह रिलीज से पहले ही ओपनिंग डे पर अनिल शर्मा की डायरेक्टिड फिल्म ने 17.6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।

Gadar 2 Box Office Collection Day 1

पहले बात करतें हैं 'गदर 2' की ऑक्यूपेंसी रेट की। मॉर्निंग शोज में 36.73%, तो दिन तक ये आंकड़ा बढ़कर 53.10% तक पहुंच गया। हैरानी तो आपको ये जानकर होगी कि शाम तक थिएटर 66 फीसदी तक भर गए और रात वाले शोज करीब करीब हाउसफुल रहे। पहले दिन देर रात के शोज की ऑक्यूपेंसी दर 86 फीसदी से भी अधिक रही थी।

किन शहरों में 'गदर 2' ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया

वैसे तो Gadar एक आइकॉनिक फिल्म रही है, जिसका सालों बाद भी क्रेज खत्म नहीं हुआ। जब मेकर्स ने 'गदर 2' बनाने का ऐलान किया था, तभी से फैंस को इससे ढेरों उम्मीदें थीं। जब 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में 'गदर 2' रिलीज हुई तो दर्शकों की भीड़ उमड़ना लाजमी था। खास बात ये है कि 'गदर 2' के रिव्यू भी अच्छे रहे थे। ऐसे में फिल्म का कारोबार बढ़ना भी निश्चित है। 'गदर 2' को साउथ से भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रेड चेन्नई में 83 फीसदी देखने को मिली तो दिल्ली-NCR में ये आंकड़ा 77 फीसदी रहा। जबकि मुंबई में 51%, जयपुर 85% और भोपाल में 63% तक रहा।

Gadar vs Gadar 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

22 साल पहले आई Gadar: Ek Prem Katha ने पहले दिन 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जो कि पहले वीकेंड तक 4 करोड़ तक पहुंच गया था। उस समय 'गदर' ने 133 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था। अब देखना ये है कि 'गदर 2' वीकेंड तक कितनी कमाई करती है और आगे कितने फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.