ढाका की महिला को इंदौर में स्पाइनल सर्जरी के बाद मिला नया जीवन

Updated on 21-06-2023 06:18 PM

इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है, देश के बाहर के मरीज भी अब इंदौर में इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। हाल ही में यहां बांग्लादेश के ढाका से आईं आलिया बेगम को स्पाइनल सर्जरी के बाद नया जीवन मिला है। वे 19 साल से शरीर के निचले अंगों के दर्द से पीड़‍ित थीं। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डाक्टरों ने सफलतापूर्वक आलिया की जटिल स्पाइनल सर्जरी की है।

बिस्तर में करवट बदलने में भी होता था दर्द

आलिया को उन्हें मधुमेह और न्यूरोपैथी की तकलीफ भी लंबे समय से हो रही थी। कई एमआरआई परीक्षणों के बाद रीढ़ की हड्डी के एक विकार हाई-ग्रेड स्पोंडिलोलिस्थीसिस का इलाज किया गया था। स्पोंडिलोलिस्थीसिस में एक वर्टिब्रल हड्डी दूसरे पर खिसक जाती है, जिससे नर्व कम्प्रेशन होता है। इससे मरीज को गंभीर दर्द, चलने, बैठकर उठकर खड़े होने में कठिनाई होती है। मरीज की रोजाना जिंदगी पर इसका काफी असर पड़ता है। आलिया के केस में उन्हें बिस्तर में करवट बदलने में भी दर्द होता था।

उपचार में देरी से हो सकती है बड़ी मुश्किल

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डा. प्रणव घोडगांवकर ने कहा, देश में, डिजनरेटिव बीमारी स्पोंडिलोलिस्थीसिस के लिए एक महत्वपूर्ण कारण है। इलाज में देरी करने से लक्षण बिगड़ सकते हैं, अपने काम स्वयं कर पाने की मरीज की क्षमता कम होने लगती है, जिससे भावनात्मक तनाव भी पैदा हो सकता है।

स्पाइनल सर्जरी से हिचकिचा रही थी आलिया

बांग्लादेश के ढाका की आलिया ने दुनिया भर के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से मदद मांगी थी। अपने दामाद के साथ, उन्होंने जर्मनी, ब्रिटेन और अन्य देशों के कई प्रसिद्ध मेडिकल सेंटर्स का दौरा किया। इसके बाद भी आलिया डर की वजह से वह स्पाइनल सर्जरी कराने से हिचकिचा रहीं थीं। इंदौर से डाक्टरों ने उनकी काउंसलिंग की और वे सर्जरी के लिए तैयार हुईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.