DGP के त्योहार को लेकर निर्देश:संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी नजर

Updated on 12-03-2025 02:06 PM

रमजान और आगामी होली, रंगपंचमी के दौरान प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सभी एडीजी, आईजी, पुलिस आयुक्त (भोपाल-इंदौर), रेंज डीआईजी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाएं त्यौहार

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने निर्देश दिए कि प्रदेश में सभी त्यौहार शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और ग्राम रक्षा समिति व स्थानीय नागरिकों का सहयोग लिया जाए। इसके अलावा, शांति समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए और महिला सुरक्षा के लिए गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए।

अवैध गतिविधियों पर सख्ती

होली और रंगपंचमी के दौरान अवैध शराब विक्रेताओं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने कहा कि डीजे पर आपत्तिजनक गाने न बजाए जाएं और इसके लिए डीजे संचालकों को पहले ही निर्देशित किया जाए।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

पिछले वर्षों में जहां भी सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं हुई हैं, उन स्थानों को चिह्नित कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रखने और अफवाहों का तुरंत खंडन करने के भी निर्देश दिए।

अन्य विभागों से समन्वय

डीजीपी ने फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य सेवाओं और नगरीय निकायों से समन्वय बनाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होलिका दहन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और ज्वलनशील स्थानों पर होलिका न जलाएं।

प्रदेश में त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.