
अशोकनगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। शहर के हजारेश्वर मंदिर में दूध, जल, बेलपत्र से भोलेनाथ का अभिषेक करवाया जा रहा है ।इस मंदिर में एक बार अभिषेक करने से एक हजार अभिषेक करने के बराबर तब पुण्य माना जाता है । वही राजराजेश्वर मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की धूम है, यहां पर महाकाल की प्रतिमा सजाई गई है जो अद्भुत और आकर्षक है ।
जिलेभर में छोटे से लेकर बड़े शिवालय से मंदिर एवं शिवलिंग पर जाकर लोग पूजा पाठ में लगे हुए हैं । शिव गौरी मंदिर पर भी बारात की तैयारियां चल रही है साथ ही पूजा-पाठ का सिलसिला जारी है । जगह जगह आज के दिन श्रद्धालुओं के द्वारा यज्ञ अनुष्ठान किए जा रहे हैं । सभी मंदिरों में भोलेनाथ की पूजन अर्चन का सिलसिला जारी है । रात के समय मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजा दिया गया है ।
दोपहर से निकलेगी शिव बारात
शहर के नेहरू पार्क स्थित शिव गौरी मंदिर से भोलेनाथ की बारात निकलेगी । इस बारात से पहले सभी प्रकार की तैयारियां कर्ली गए हैं । भोले नाथ नंदी पर सवार होकर निकलेंगे 12 तो 2 बजे से शिव गौरी मंदिर से प्रारंभ होगी । शहर की शिव गौरी मंदिर से शुरू होकर सुभाष गंज, स्टेशन रोड, गांधी पार्क, विदिशा रोड, लम्बरदार मोहल्ला, प्रोसेशन रोड, मोती मोहल्ला एवं स्वामी जी की बगिया होते हुए मंदिर पर समापन होगा । समापन के पश्चात मंदिर में प्रसादी वितरित की जाएगी ।