देवोलीना भट्टाचार्जी करने जा रहीं शादी!:शेयर की ब्राइडल लुक में फोटोज

Updated on 14-12-2022 07:55 PM

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दरअसल देवोलीना ने बीती रात सोशल मीडिया पर हल्दी की रस्म की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की थीं। इस दौरान 'साथ निभाना साथिया' में उनके को-स्टार रह चुके विशाल सिंह भी नजर आए। इसके बाद से ही फैंस उनकी शादी के कयास लगने लगे थे। हालांकि अब देवोलीना ने फैंस को अपना ब्राइडल लुक दिखाया है।

ब्राइडल मेहंदी लगाए दुल्हन के रूप में दिखीं देवोलीना

इन फोटोज में देवोलीना दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में कलीरे भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही देवोलीना ने अपने हाथों पर लगीं ब्राइडल मेहंदी भी फैंस को दिखाई है। अब इन फोटोज को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ शादी करने जा रही हैं।

यूजर्स को लग रहा पब्लिसिटी स्टंट

वहीं देवोलीना के ब्राइडल लुक को देखकर कुछ लोग शॉक्ड हैं। उनका कहना है कि वो ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। जहां एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप ऐसे प्रैंक क्यों करते हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आशा करता हूं कि ये शादी सच होगी।'

देवोलीना कई बार फैंस के साथ कर चुकी हैं प्रैंक

देवोलीना ने इससे पहले भी विशाल सिंह संग सगाई का वीडियो शेयर किया था, जिसे देखने के बाद लग रहा था कि दोनों ने सगाई कर ली है। देवोलीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, 'इट्स ऑफिशयल।' हालांकि कुछ दिन बाद खुलासा हुआ था कि दोनों ने ये प्रैंक अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के लिए किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.