शादी के बाद इमोशनल हुईं देवोलीना:पति को गले लगाकर रोती दिखीं गोपी बहू

Updated on 15-12-2022 08:17 PM

टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू यानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि देवोलीना ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड शहनवाज शेख से 14 दिसंबर को शादी रचाई है, जो पेशे से एक जिम ट्रेनर हैं। अब शहनवाज और देवोलीना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है जिसमें देवोलीना अपने पति को गले लग कर रोती हुई दिखाई दे रही हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर शाहनवाज शेख को अपना हसबैंड बताते हुए वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। शादी की एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,'हां अब मैं प्राउडली कह सकी हूं कि मेरी शादी हो गई है। अगर मैं चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुझ जैसा नहीं मिलता। आप मेरे दुआओं का जवाब हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप सभी को बहुत सारा प्यार। हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा।'

पिछले 2 साल से डेट कर रहे हैं कपल

अब हर कोई देवोलीना के पति शहनवाज के बारे में जानना चाहता है। दरअसल, देवोलीना के हसबैंड शहनवाज शेख एक फिटनेस ट्रेनर हैं, वह सेलिब्रिटीज को भी एक्सरसाइज करवाते हैं। देवोलीना और शहनवाज एक-दूसरे को पिछले दो साल से डेट कर रहे हैं।

देवोलीना और शहनवाज ने की कोर्ट मैरिज

शादी की बात करें तो कपल ने इंटर कास्ट होने के चलते शादी के लिए कानूनी तरीका अपनाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर गोपी बहू एक रेड लहंगा और सोलह श्रृंगार के साथ सुहागन अवतार में नजर आ रही है। वेडिंग फोटोज में दुल्हन बनी देवोलीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.