देवकी बोले 2024 के चलते सनातन का हो रहा अपमान, हम मूर्ख नहीं 24 तक जारी रहेगी यात्रा

Updated on 16-02-2023 05:58 PM

छिंदवाड़ा में सनातन जागरण के लिए 17 फरवरी शाम 5 बजे आचार्य देवकी नंदन ठाकुर महाराज के नेतृत्व में शिव महापुराण कथा स्थल दशहरा मैदान से सनातन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

यह यात्रा शाम 5 बजे दशहरा मैदान से शुरू होकर अनगढ़ हनुमान मंदिर, फव्वारा चौक, गोलगंज, मेन रोड, छोटा बाजार बड़ी माता मंदिर, राम मंदिर, मेन रोड, पुराना छापा खाना, बुधवारी बाजार, मोहबे मार्केट, मुख्य डाकघर, अनगढ़ हनुमान मंदिर होते हुए वापस दशहरा मैदान पहुंचेगी। यात्रा में हजारों हजार सनातनी शामिल होंगे। इस रैली का आह्वान किसी और ने नहीं, स्वयं आचार्य देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने किया है।

आचार्य देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने सनातन जागरण का यह कदम भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए उठाया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद सनातनियों का देश में ही दमन किया गया है। सनातन वह है जो कल भी था, आज भी है और कल भी रहेगा। हम सनातनी को जगाने के लिए छिंदवाड़ा से 17 फरवरी से सनातन यात्रा निकालेंगे, जो 2024 तक चलेगी।

कुत्ता नहीं, गाय पालो तो मिलेगा पुण्य

आचार्य देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने दशहरा मैदान में शिव महापुराण कथा महोत्सव के छठवें दिन कथा में कहा कि सनातनियों को घर में कुत्ता नहीं गाय पालना चाहिए। उन्होंने सबक देते हुए कहा कि जिन घरों में कुत्ता पाला जाता है, भगवान उस घर की पूजा, हवन, यज्ञ स्वीकार नहीं करते हैं। सनातन में पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को दी जाती है। लेकिन, कुत्ता घर के बाहर ही रहता है। उन्होंने कहा कि देवालयों में कहीं भी कुत्ते नहीं पाले जाते हैं। धर्म केवल धर्म से चलेगा, मनमर्जी से नहीं। गाय की सेवा हर किसी को करना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.