ग्वालियर के वार्ड-36 में 53 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

Updated on 23-02-2023 05:30 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने वार्ड-36 में जीवाजी गंज से विकास यात्रा का शुभारंभ किया। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी के हितों का ध्यान रखती है। पहले लाडली लक्ष्मी योजना से बेटियों के भाग्य को संवारा अब माता बहनों के लिए लाडली बहना योजना लेकर आई है। योजना में सभी महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना मिलेगा। साथ ही वृद्ध और कल्याणी महिलाओं को भी ₹1000 प्रति महीना पेंशन मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 36 स्थित जीवाजी गंज, पीजी कॉलेज की गलियां, सिकरवारी मोहल्ला, न्यू शांति नगर, कबीर आश्रम, रामकुई, जलाल खान की गोठ, बजरिया चैराहा, बाल्मीकि मंदिर सहित जगहों पर विद्युत व नगर निगम के 53 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर गंदगी एवं नियमित गाडी न आने की शिकायत मिली जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निरंतर सफाई व्यवस्था ठीक करने एवं प्रतिदिन कचरा संग्रहण वाहन भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों से बात की और पढाई के लिए प्रेरित किया।

आधे घंटे में वृद्धा विकलांग पेंशन कराई स्वीकृत

विकास यात्रा के मुल्लाजी की सराय में पहुँचने पर वहाँ श्रीमती साइमा खान ने बताया कि वह दिव्यांग हैं, लेकिन उनको दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है। सूबे की पाएगा निवासी श्रीमती रशीदा बानो ने बताया कि वह वृद्ध हैं लेकिन उनको वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और दोनों लोगों की पेंशन आधे घंटे में स्वीकृत कर स्वीकृति-पत्र प्रदान किये।

वार्ड-10 में विकास यात्रा 23 फरवरी को

23 फरवरी 2023 को विकास यात्रा वार्ड-10 में हनुमान मंदिर किला गेट चौराहा से प्रारंभ होकर कृपालनाथ के धूना, हलवाटखाना, सोडा कुआं, बाबा कपूर, कसाई मोहल्ला, गोलंदाज, नाइन मोहल्ला, लखेरा गली, रामेश्वर महादेव, कानून गोयन मोहल्ला, चौबे जी की धर्मशाला, शीतल गली, नील ग्राम गली पहुँचेगी। सुभाष पुरी पर यात्रा का समापन किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.