देश के सभी क्षेत्रों में हो रहा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 13-03-2024 12:09 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों में चहुँमुखी विकास हो रहा है। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को बेहतर रेल अधोसंरचना के लिए अनेक सौगात दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में आयोजित उकार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, स्थानीय जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज देश में रेल अधोसंरचना से जुड़े अनेक कार्यों का लोकार्पण किया है। वंदे-भारत ट्रेन अलग-अलग मार्गों पर संचालित हो रही हैं। अन्य रेल सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। इन कार्यों के लिए पर्याप्त धन राशि का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों भाई-भाई की तरह हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त राशि दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में दोनों राज्यों में धन की कोई कमी नहीं है। नर्मदा मैया की कृपा दोनों प्रदेशों पर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जो पूरा देश कभी भूल नहीं सकता। अयोध्या में 500 साल से निरंतर रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का संघर्ष चल रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीमा पर आज जवान अपनी जान की बाजी लगाकर राष्ट्र-रक्षा कर रहे हैं। जवान सीना ठोंक कर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेना के जवानों के साथ किसानों की भी चिंता की है। किसानों को सम्मान निधि देने के साथ ही लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना चलाई जा रही है। तीन माह की अल्प अवधि में छत्तीसगढ़ में जन कल्याण के अनेक कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यादव समाज ने किया अभिनंदन

दुर्ग के मानस भवन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। यहाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया गया। डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भगवान महाकाल की नगरी विद्या अध्ययन के लिये आए थे। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण मथुरा में कंस के संहार के बाद आए थे। यहां उन्होंने 64 कलाएं सीखीं, यही नहीं गोपाल कृष्ण ने 4 वेद, 18 पुराण और 14 विद्या में निपुण होने का कार्य किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.