सभी प्रकार की सुविधाएँ गरीब तक पहुंचाने की गारंटी है विकसित भारत संकल्प यात्रा : डॉ. यादव

Updated on 17-01-2024 12:00 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब व्यक्ति के घर-घर तक शासन की योजनाओं का लाभ और सुविधाओं को पहुंचाने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश के विकास में नये-नये कीर्तिमान बनायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को सतना जिले के मझगवां विकासखंड के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य गांव पटनाखुर्द में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतना जिले के चित्रकूट की इस धरती पर भगवान श्रीराम ने वनवास के दारौन 11 वर्षों तक निवास किया। वनवासियों को गले लगाया और माता शबरी के जूठे बेर खाकर मानवता को धन्य किया। उन्होंने कहा कि यह आचरण केवल सनातन धर्म में ही मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चित्रकूट, सतना और अयोध्या के लिये अलौकिक और अद्वितीय है। यहां 22 जनवरी को भगवान श्रीरामलला अपनी जन्मभूमि में विराजमान होने वाले हैं और यह पवित्र कार्य देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर है कि सभी अपने घरों में 22 जनवरी को दीपावली मनाकर अपने उल्लास और उत्साह को आत्मसात कर जीवन को धन्य बनायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में हितग्राहियों को सांकेतिक रुप से हितलाभ वितरित किये। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कुमारी कासमी और पायल को बचत प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अभिलाषा, नीतू और शोभावती को स्वस्थ बालक प्रतियोगिता में, निशा और हरदीप सिंह को उज्जवला योजना में, सुनीता, प्रतिमा, प्रमिला को निःशुल्क गैस कनेक्शन, आजीविका मिशन में सिद्धबाबा महिला स्व-सहायता समूह और अंबेडकर स्व-सहायता समूह पिण्डरा को सीसीएल के रुप में 5-5 लाख रुपये के चेक तथा सुग्रीव सिंह को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कृष्णा पांडेय और क्षेत्रीय किसानों ने हल भेंट किया। मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह के रुप में राम दरबार की प्रतिकृति मूर्ति और महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बनाये गये चित्र तथा उत्पाद भेंट किये। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को स्कूल बैग और अन्य उपहार भी वितरित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल, विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक विक्रम सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुश्री सुष्मिता सिंह, पूर्व विधायक श्री शंकरलाल तिवारी के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने पर स्थानीय लोक नर्तकों ने लोक नृत्य करमा से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने किया 51 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना जिले के मझगवां विकासखंड के पटनाखुर्द में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिले के लगभग 51 करोड़ रुपए लागत के 38 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें सतना जिले के 28 करोड़ 10 लाख रुपए लागत के 24 नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण और 22 करोड़ 74 लाख रुपए लागत के 14 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.