युवा, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता विकसित करें : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 11-03-2023 09:42 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि युवा देश का वर्तमान और भविष्य हैं। वर्तमान अच्छा है, तो भविष्य भी उज्जवल होगा। मंत्री श्री पटेल बैतूल में नेहरू युवा केन्द्र के जिला स्तरीय युवा उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये। स्थानीय सांसद श्री डी.डी. उइके, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, बैतूल नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर सहित गणमान्य उपस्थित थे।

मंत्री श्री पटेल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे दृढ़ इच्छा-शक्ति के संकल्प के साथ परिश्रम करें, सफलता अवश्य उनके कदम चूमेगी। युवा उत्सव में पेंटिंग, कविता पाठ, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ की गईं। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में खेल मण्डल घोड़ाडोंगरी और दुर्गा खेल मण्डल भैंसदेही को खेल सामग्री भी प्रदान की गई। अतिथियों ने नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा लगाये गये विभिन्न उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया।

कृषि मंत्री ने किया गैड़ी नृत्य

बैतूल युवा उत्सव में कृषि मंत्री श्री पटेल और सांसद श्री उइके ने पारम्परिक "गैड़ी'' नृत्य किया। उन्होंने श्रीराम युवा मण्डल गोधना के युवाओं के साथ ताल से ताल मिला कर नृत्य किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.