मुख्यमंत्री के स्वागत, कार्यक्रम संचालन और आमजन की सुविधा पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

Updated on 07-10-2025 12:53 PM

बेमेतरा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगामी 9 अक्टूबर को प्रस्तावित बेमेतरा प्रवास एवं विभिन्न लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम को सफल, भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने विधायक दिपेश साहू सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की। 

बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, आमजन की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, मीडिया समन्वय, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता और पार्किंग जैसी सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। इस अवसर पर सर्व एसडीएम, पूर्व विधायक साजा लाभचंद बफना, जिला अध्यक्ष अजय साहू, पूर्व विधायक बेमेतरा अवधेश चंदेल, राजेंद्र शर्मा, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित थे | 

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से माँगे सुझाव, कहा – “यह जिले का गौरवपूर्ण अवसर  : 

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बेमेतरा प्रवास जिले के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम आयोजन में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग और प्रतिनिधि एकजुट होकर समन्वयपूर्वक कार्य करें ताकि यह आयोजन बेमेतरा की पहचान बने और जिले की उत्कृष्टता प्रदर्शित करे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि मंच, पंडाल, विद्युत, पेयजल और यातायात व्यवस्था सहित सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएँ।

विधायक दिपेश साहू और जनप्रतिनिधियों ने दी राय – “कार्यक्रम को बने यादगार अवसर  : 

बैठक में विधायक श्री दिपेश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का यह दौरा बेमेतरा जिले के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम आयोजन में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। यह अवसर जिले की जनता के लिए गौरवपूर्ण है, इसलिए हम सब मिलकर इसे यादगार बनाएँगे। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए कहा कि आम जनता के बैठने, पेयजल, यातायात और पार्किंग की व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए ताकि लोग कार्यक्रम में बिना किसी असुविधा के शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि आयोजन ऐसा हो जिससे जिले की अतिथि सत्कार की परंपरा और प्रशासनिक दक्षता दोनों की झलक दिखाई दे।

कलेक्टर ने दी निर्देश – “सभी विभाग समय-सीमा में करें तैयारी पूर्ण  : 

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सजावट, मंच एवं विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा दल, एम्बुलेंस और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण करें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलप्रदाय और ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा, जो जिले के समग्र विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.