Turkey में विनाशकारी भूकंप आने वाला है, देखिए इन्हें पहले से पता चल गया था

Updated on 07-02-2023 05:43 PM
नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 2000 से ज्यादा इमारतें धराशायी हो चुकी हैं। तुर्की की मदद के लिए भारत से भी NDRF की टीमें रवाना हो चुकी हैं। ऐसे समय में भूकंप से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। जी हां, तुर्की में आए जलजले से ठीक पहले पक्षी आसमान में बेचैन दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर ध्यान दीजिए तो उनकी चहचहाट साफ सुनाई देती है। दरअसल पक्षियों-कुत्तों, सापों जैसे बेजुबानों को भूकंप जैसी आपदा की आहट पहले ही मिल जाती है। अफसोस कि उस समय सभी लोग सो रहे थे, कोई कुछ समझ पाता तब तक अनहोनी घट चुकी थी। कुछ साल पहले सांप और अजगरों पर की गई स्टडी के दौरान पता चला था कि वे भूकंप से पहले ही वो इलाका छोड़ चुके थे।

'जंगल न्यूज' में आप पहले ही पढ़ चुके हैं कि कैसे पिछले दिनों नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भूकंप से पहले कुत्ते भौंकने लगे थे। ठीक उसी तरह तुर्की का यह वीडियो बहुत कुछ बताता है। 45 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने लिखा है कि यह प्रकृति का अर्ली वॉर्निंग सिस्टम है। हम इसका इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं।
वीडियो में पक्षी शोर मचाते हुए आसमान में व्याकुल दिखाई देते हैं। एक सीन में वे एक पेड़ पर झुंड में बैठे भी दिखते हैं। तड़के 4.17 बजे तुर्की में भूकंप आया, शायद उस समय किसी की नींद खुल गई थी और उसने पक्षियों के इस रवैये का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। भूकंप से पूरा तुर्की तबाह हो गया है। वहां 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

भारत के उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी पक्षियों का यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'प्रकृति का अलार्म सिस्टम। हम इसे सुनने और समझने के लिए ठीक से प्रकृति से कनेक्ट नहीं हो पाए हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.