इजराइल-फिलिस्तीन जंग के बावजूद कच्चे तेल में जबरदस्त गिरावट, क्या है वजह पेट्रोल-डीजल के दाम भी जानिए

Updated on 12-10-2023 03:06 PM
नई दिल्ली : इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध (Israel-Palestine War) के बीच आश्चर्यजनक रूप से कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को तेल की कीमतें 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई थीं। अमेरिकी ऑयल स्टॉक में बढ़ोतरी और सप्लाई से जुड़ी चिंताएं कम होने से ऐसा हुआ है। यूएस में उम्मीद से अधिक क्रूड और गैसोलीन का स्टॉक दर्ज हुआ है। गुरुवार सुबह ब्रेंट फ्यूचर्स 0.68 फीसदी या 0.58 डॉलर की गिरावट के साथ 85.25 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI 0.75 फीसदी या 0.64 डॉलर की गिरावट के साथ 82.85 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिका के क्रूड ऑयल भंडार में 12.9 मिलियन बैरल्स का इजाफा हुआ है। यह 0.5 मिलियन बैरल की विश्लेषकों की उम्मीद से काफी अधिक है।

सऊदी अरब ने किया वादा

मिडिल ईस्ट में संकट के कारण सप्लाई में व्यवधान की आशंका को कम करने में सऊदी अरब का बड़ा योगदान रहा है। टॉप ओपेक प्रोड्यूसर सऊदी अरब ने बाजार को स्थिर करने में मदद करने का वादा किया है। इसके बाद तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं कि आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel prices) का क्या हाल है।


देश में पेट्रोल-डीजल के भाव

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel prices) की बात करें, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज भी बड़े शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

नोएडा-गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल

नोएडा की बात करें, तो यहां पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव 97.18 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, यहां डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चंडीगढ़ की बात करें, तो यहां पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।


इन जगहों पर बदला भाव

कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। पंजाब में पेट्रोल की कीमत 48 पैसे कम हुई है। वहीं, राजस्थान में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.