गाजा पर भीषण हमले के बावजूद हमास का झुकने से इनकार, बंधक समझौता अटका, इजरायल का आरपार की लड़ाई का ऐलान

Updated on 20-03-2025 02:13 PM
तेल अवीव: इजरायल ने गाजा पट्टी में एक बार फिर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायली सेना ने मंगलवार को एक के बाद एक हमले किए। इससे गाजा में कम से कम 400 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने कहा कि हमास के खिलाफ हमले जारी रहेंगे। ये हमले तब हुए हैं, जब गाजा में जनवरी में शुरू हुए युद्धविराम का पहला फेज खत्म हो गया है। युद्धविराम पर दोनों पक्षों की सहमति ना बन पाने के बाद इजरायल गाजा में बम बरसा रहा है। हालांकि गाजा को नियंत्रित करने वाला फिलिस्तीनी गुट हमास ने इजरायल के हमले और बेंजामिन नेतन्‍याहू की धमकी के बावजूद अपना रुख नहीं बदला है।
इजरायली वेबसाइट यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के अपने रुख में कोई नरमी नहीं है, वह बंधक और युद्धविराम समझौते के लिए अपनी शर्तों पर अड़ा है। एक अधिकारी ने द यरूशलम पोस्ट को बताया कि हमास फिलहाल अपना रुख बदलने के मूड में नहीं दिख रहा है। इससे इजरायल का रुख और सख्त हो सकता है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री काट्ज और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ गाजा मुद्दे पर बुधवार को तीन घंटे तक मीटिंग की है। इस बैठक में हमास और गाजा पर हमले तेज करने का फैसला लिया गया है।

'जमीनी बल भी गाजा में जाएंगे'

इजरायली अधिकारी ने कहा है कि उनके जमीनी बलों की नेटजारिम कॉरिडोर में एंट्री सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में इजरायल का रिएक्शन और ज्यादा कड़ा हो सकता है। इजरायल ने गाजा में हमास के शासन को खत्म करने पर जोर दिया है। इजरायल के मिनिस्टर मिकी जोहर लिकुड ने कहा कि हमने हमास के प्रति अपना रवैया ज्यादा सख्त करने का फैसला किया है।जोहर ने कहा, 'इजरायल चाहता है कि बंधकों की वापसी हो और हमास को निशस्त्र कर दिया जाए। मेरा मानना है कि गाजा पट्टी पर पूरी तरह इजरायल का नियंत्रण हो। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कैबिनेट लड़ाई जारी रखने के पक्ष में हैं।' मिनिस्टर ओरिट स्ट्रोक ने कहा कि इजरायल का अंतिम लक्ष्य हमास को खत्म करना है। ये युद्ध से ही होगा, इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.