World Cup में हार के बावजूद रोहित शर्मा ही होंगे भारत के कप्तान, चाहकर भी नहीं हटा सकता BCCI

Updated on 21-11-2023 01:59 PM
अहमदाबाद: विश्व कप जीतने का सपना पूरा नहीं होने पर रविवार की रात को जब रोहित शर्मा मोटेरा स्टेडियम से बाहर निकलते हुए अपने पास से गुजरने वाले हर खिलाड़ी से हाथ मिला रहे थे तो निश्चित तौर पर वह काफी अकेलापन महसूस कर रहे होंगे। भले ही ऐसा लग रहा होगा कि रोहित शर्मा के सारे सपने चकनाचूर हो गए, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को अभी उनकी जरूरत है और उन्हें कम से कम दो साल तक लंबे प्रारूप का कप्तान बनाए रखा जाना चाहिए।

राहुल द्रविड़ का कप्तानी कार्यकाल 2007 में जब समाप्त हुआ तो महेंद्र सिंह धोनी उनकी जगह लेने के लिए तैयार थे और जब धोनी ने कप्तानी छोड़ी तो विराट कोहली को पहले से ही तैयार कर दिया गया था। इसी तरह से रोहित भी कोहली से जिम्मेदारी लेने को तैयार थे, लेकिन वर्तमान टीम में कोई भी युवा अभी कप्तानी की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं लगता और ऐसे में चयनकर्ताओं के पास रोहित को कप्तान बनाए रखने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की बातों से अंदाजा लग जाता है कि रोहित टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। रोहित ने पिछले छह सप्ताह में अपने कप्तानी कौशल और बेफिक्र बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया। रोहित अभी 36 साल के हैं और 2027 में दक्षिण अफ्रीका में जब अगला वनडे विश्व कप खेला जाएगा तो उनकी उम्र 40 साल से अधिक हो जाएगी।

भारतीय क्रिकेट प्रबंधन को हालांकि अभी उनकी जगह किसी अन्य को कप्तान बनाने की बजाय उन्हें कम से कम दो साल तक इस पद पर बनाए रखना चाहिए जो भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण होगा। वनडे में रोहित यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किस श्रृंखला में खेलना है और किसमें नहीं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कोविड-19 के बाद वह हर तरह की परिस्थितियों में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और टीम को अभी उनकी जरूरत है। रोहित की मौजूदगी में अगले कप्तान को तैयार किया जा सकता है, जिससे टीम बदलाव के दौर में अच्छी तरह से आगे बढ़ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.