एमपी में अब 90 ml बॉटल में मिलेगी देसी शराब:शराब दुकानें 20 फीसदी होंगी महंगी

Updated on 25-01-2025 12:40 PM

मध्यप्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट ने एक अप्रैल से लागू होने वाली नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। इसमें शराब दुकानों के आवंटन मूल्य में 20 फीसदी की वृद्धि करने का प्रस्ताव है। वहीं देसी शराब को 90 और 180 एमएल की बॉटल में बेचा जाएगा।

17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी करने का फैसला भी लिया है। कुल 17 स्थानों की 47 शराब दुकानों को एक अप्रेल 2025 से बंद किया जाएगा। इन्हें कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाएगा। इससे सरकार को 450 करोड़ की राजस्व क्षति होगी।

महेश्वर में देवी अहिल्या बाई की 300वें जयंती वर्ष के मौके कैबिनेट बैठक की गई। नई आबकारी नीति में कहा है कि शराब दुकानों के चालू वित्त वर्ष के मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि वर्ष 2025-26 में करके ही आवंटन की कार्यवाही की जा सकेगी।

सबसे पहले नवीनीकरण के जरिए दुकानें आवंटित होंगी। इसके लिए 80 प्रतिशत या अधिक राशि जमा करने पर ही नवीनीकरण की अनुमति दी जाएगी। फिर लाटरी के जरिए और इसके बाद ई टेंडर के माध्यम से शराब दुकानों का ठेका दिया जाएगा।

शराब कारोबार में ई-चालान और ई बैंक गारंटी ही मान्य विदेशी शराब वेयर हाउस की सप्लाई व्यवस्था का ऑटोमेशन किया जाएगा और वेयरहाउस के स्मार्ट वेयर हाउस में परिवर्तित किया जाएगा। विदेशी शराब की ड्यूटी दरों को ईडीपी आधारित एड वेलोरेम किया जाएगा। वहीं शराब के कारोबार में धोखाधड़ी रोकने अब सिर्फ ई-चालान और ई-बैंक गारंटी ही मान्य की जाएगी। साधारण बैंक गारंटी और एफडी मंजूर नहीं होगी।

नई श्रेणी के रूप में बार शुरू होगा सरकार ने तय किया है कि युवाओं में शराब की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और शराब को हतोत्साहित करने के लिए नई श्रेणी बार के रूप में शुरू की जाएगी। इसमें सिर्फ बीयर, वाइन और आरटीडी बेची जा सकेगी। इसके लिए हर जिले में आबकारी विभाग के अधिकारी व्यवस्था तय कराएंगे।

शराब दुकानों में पीओएस मशीनें लगेंगी आबकारी नीति में कहा है कि सभी शराब दुकानों पर पीओएस (पाइंट आफ सेल) मशीनें लगाई जाएगी। इसी से सप्लाई और बिलिंग होगी। दुकानों में ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम लागू किया जाएगा।

अवैध शराब की बिक्री रोकने देसी शराब में कम तेजी की 60 डिग्री नई श्रेणी प्रारंभ की जाएगी। देसी शराब 180 एमएल और 90 एमएल की बोतलों में बिकेगी। 180 एमएल की केपिसिटी में टेट्रा पैक भी शुरू किया जाएगा।

यहां की शराब दुकानें और बार होंगे बंद

मोहन कैबिनेट के फैसले के बाद नई आबकारी नीति के अंतर्गत उज्जैन, ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक नगरीय क्षेत्रों की शराब दुकानों और बार को बंद किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत बांदकपुर, सलकनपुर, कुंडलपुर, बरमान कलां, लिंगा, बरमान खुर्द की शराब दुकानों और बार को पूरी तरह बंद किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.