उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया का किया निरीक्षण

Updated on 03-11-2025 12:33 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में प्रतिदिवस होने वाली ओपीडी की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 250 ओपीडी होती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ओपीडी के साथ ही आईडी बनवाकर टेलीमेडिसिन चिकित्सा प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से जिला चिकित्सालय व संजय गांधी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से मरीजों के संबंध में स्थानीय चिकित्सक उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चिकित्सालय में की जाने वाली जांचों के विषय में जानकारी लेते हुए कहा कि अस्पताल में होने वाली जाँच यहाँ कराएं और अन्य जाँच के लिए जिला चिकित्सालय भेजें। निजी जाँच केन्द्रों में जाँच न कराई जाए। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने तथा गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर की जाने वाली जाँच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की जानकारी रखें तथा उनकी जाँच में सहयोग करें। इसके लिए चिकित्सालय के चिकित्सक आशा कार्यकर्ताओं के सतत संपर्क में रहें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को अस्पताल के वार्डों तथा अन्य कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई न होने पर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की तथा अपने सामने ही सफाई का कार्य प्रारंभ कराया। उन्होंने हिदायत दी कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्थित ढंग से रहे। यह जिम्मेदारी इंचार्ज की है अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए तथा सफाई न रखने वाले सफाई कर्मियों को भी बदला जाए।

निर्माणाधीन अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सेमरिया में निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवीन भवन के बन जाने से चिकित्सकीय स्टाफ में वृद्धि होगी तथा चिकित्सा सुविधाएं भी और बेहतर मिलेंगी।

मेडिकल कॉलेज रीवा और संजय गांधी अस्पताल परिसर के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज रीवा और संजय गांधी अस्पताल परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विस्तार के लिए निर्माण कार्य तत्काल शुरू करें। निर्माण एजेंसी दो दिन में निर्माण स्थल से मलबा हटाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करें। कैंसर यूनिट का शेष कार्य भी तेजी से पूरा करायें, जिससे इसका उपयोग शुरू हो सके। अध्यक्ष नगर निगम रीवा श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉक्टर अक्षय श्रीवास्तव तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.