उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल राजगढ़ का किया निरीक्षण

Updated on 13-03-2024 12:12 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने राजगढ़ में 256 करोड़ लागत के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन और 40 करोड़ की लागत के निर्माणाधीन 200 बिस्तर क्षमता वाले जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र (2025) से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रारंभ हो सके इसके लिए निर्माण कार्य और अन्य औपचारिकताएँ समय से पूर्ण करें।

उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय भवन में निर्माणाधीन विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं के अनुरूप व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिशुओं के वार्ड की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की जाए। जिला अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए रैन बसेरा निर्माण करने के लिए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, विधायक श्री अमरसिंह यादव, श्री हजारीलाल दांगी श्री मोहन शर्मा सहित आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री तरूण पिथौड़े उपस्थित थे।

मोहनपुरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की प्रेशराइज्ड कंट्रोल सिंचाई प्रणाली का किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राजगढ़ में मोहनपुरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की संचालित प्रेशराइज्ड कंट्रोल सिंचाई प्रणाली का अवलोकन किया एवं उसकी बारीकियों से अवगत हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.