दांतों के डॉक्टर कर रहे गंजेपन का इलाज:नतीजा- स्किन काली पड़ी, खुजली हो गई

Updated on 22-12-2022 05:55 PM

अगर आप हेयर ट्रांसप्लांट कराने की सोच रहे हैं, तो अलर्ट हो जाएं। भोपाल में हेयर ट्रांसप्लांट करने वालों में 90% से ज्यादा डॉक्टर वे हैं जिनको इसका नॉलेज नहीं है। कहीं डेंटिस्ट, तो कहीं आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टर खुद को स्पेशलिस्ट बताकर गंजेपन का इलाज कर रहे हैं।

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की गाइडलाइन के मुताबिक प्लास्टिक सर्जन या फिर स्किन स्पेशलिस्ट ही हेयर ट्रांसप्लांट कर सकते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी का नतीजा है कि शहर में बिना स्पेशलिस्ट डॉक्टर के करीब 25 हेयर और स्किन क्लीनिक चल रहे हैं।

पंचकर्म में MD किया है, लेकिन बालों की अच्छी नॉलेज है...

हम हलालपुर स्टैंड के पास HT कॉस्मेटिक एंड ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां 300 रुपए लेकर हमारा पर्चा बनाया। यहां डॉ. पेसवानी ने बाल झड़ना रोकने का दावा किया और दवा लिख दी। पर्चे पर सिर्फ डॉ. पेसवानी लिखा था। पूछने पर नाम डॉ. पंकज पेसवानी बताया। पहले खुद को MD (चिकित्सा में डॉक्टरेट की डिग्री) बताया, बार-बार पूछा तो कबूला कि BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन सर्जरी) के साथ पंचकर्म में MD किया है, पर बालों के बारे में अच्छी नॉलेज है।

BHMS है, लेकिन खुद को MBBS बताया...

लाल घाटी स्थित स्किन मैजिक क्लीनिक पर डॉ. फरहान खान मिले। बाल झड़ने और सफेद होने की समस्या बताने पर बोले- पीआरपी और जीएफसी में से एक प्रोसिजर (ब्लड निकालकर प्लाज्मा अलग करेंगे और उसे सिर की स्किन में इंजेक्ट किया जाएगा) होगी। डॉ. फरहान ने खुद को MBBS (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) और PG (मेडिकल फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएट) बताया। असल में वे BHMS (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) हैं और मुंबई से 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स किया है।

अयोग्य के जरिए हेयर ट्रांसप्लांट के साइड इफेक्ट्स भी जान लीजिए...

  • केस 1: 28 साल के युवक ने शादी से एक साल पहले हेयर ट्रांसप्लांट कराया। बाल तो लगे, लेकिन सिर की स्किन काली हो गई। क्लीनिक में कॉन्टैक्ट किया, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है, ये तो पहले ही बताया था।
  • केस 2: 35 साल के स्पेयर पार्ट्स कारोबारी ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया। कुछ दिन में सिर में खुजली शुरू हो गई, फुंसियां भी निकल आईं। हमीदिया पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज किया और बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंफेक्शन से ऐसा हुआ।
  • केस 3: 29 साल के सेल्समैन ने शिकायत की कि 3500 बाल लगाना तय हुआ था, लेकिन 1500 बाल भी नहीं लगाए। इससे लुक सुधरने की जगह बिगड़ गया। बाद में इंदौर जाकर दोबारा हेयर ट्रांसप्लांट कराना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.