एम्स भोपाल में अब 'स्विस नाइफ' उपकरण से आसान होगी दांतों की सर्जरी

Updated on 11-02-2026 11:21 AM

 भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के चिकित्सकों ने दांत और मुंह की सर्जरी के लिए एक ऐसा अनोखा 'बहुउद्देश्यीय शल्य उपकरण' विकसित किया है, जिसे भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर पेटेंट प्रदान किया है। यह उपकरण 'स्विस नाइफ' (एक ही चाबी के गुच्छे में कई औजार) की तरह काम करता है, जो दंत इम्प्लांट और छोटी सर्जरी को न केवल सरल बनाएगा, बल्कि मरीजों के लिए इसे अधिक सुरक्षित और कम खर्चीला भी कर देगा।

दंत चिकित्सा के दौरान अक्सर डॉक्टरों को अलग-अलग चरणों में कई तरह के उपकरणों की जरूरत पड़ती है, जिससे सर्जरी लंबी और जटिल हो जाती है। इस समस्या का समाधान एम्स के मुख्य आविष्कारक डॉ. अंशुल राय और उनकी टीम ने खोजा है।डॉ. राय के साथ डॉ. बाबूलाल, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. जेनिश भट्टी और डॉ. मोनिका राय ने मिलकर इस काम्पैक्ट टूल को डिजाइन किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह एक ही उपकरण सर्जरी के कई चरणों को पूरा कर सकता है, जिससे डॉक्टर को बार-बार औजार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संजीवनी बनेगा यह टूल

यह उपकरण हल्का और छोटा है, जिसके कारण इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। गांवों में लगने वाले दंत शिविरों में भारी मशीनों की जगह यह छोटा उपकरण कारगर होगा। चलते-फिरते क्लीनिकों के लिए यह सबसे उपयुक्त है। छोटे शहरों के डॉक्टर कम लागत में आधुनिक सर्जरी कर सकेंगे।

मरीजों को क्या होगा फायदा

  • कम उपकरणों के हस्तक्षेप से सर्जरी सटीक होती है, जिससे घाव जल्दी भरते हैं।
  • ऑपरेशन का समय कम होने से मरीजों को लंबे समय तक तकलीफ नहीं सहनी पड़ती।
  • डॉक्टरों को महंगे उपकरणों पर निवेश नहीं करना होगा, जिससे इलाज की लागत भी कम होगी।

अभी विदेश से मंगवाते हैं उपकरण

डॉ. अंशुल राय ने बताया कि अभी तक डेंटल सर्जरी के कई उन्नत उपकरण विदेशों से मंगवाने पड़ते थे, लेकिन अब एम्स भोपाल का यह नवाचार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मेधा का लोहा मनवाएगा। एम्स भोपाल के इस शोध से न केवल चिकित्सा जगत को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम नागरिकों को भी सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.