
प्रदेश भर के हजारों अतिथि शिक्षक आज राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान, तुलसी नगर में नियमितीकरण, अवकाश समेत अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन "गुरु दक्षिणा" कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकार का ध्यान अतिथि शिक्षकों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना है।
इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को भी आमंत्रित किया गया है, जिनके समक्ष अतिथि शिक्षक अपनी मांगें रखेंगे। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि जिस प्रकार पूर्व में "गुरुजी" शिक्षकों को नियमित किया गया था, उसी तर्ज पर अतिथि शिक्षकों के लिए भी एक स्पष्ट नीति बनाकर उन्हें स्थायीत्व प्रदान किया जाए।
संघ की ये है प्रमुख मांगें
आजाद अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष पुष्कर (सिंगरौली) ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए पुलिस ने जो एनओसी दी है, उसमें स्पष्ट किया गया है कि आयोजक केवल निर्धारित कार्यक्रम के लिए ही स्थल का उपयोग कर सकते हैं।
अतिथि शिक्षक समन्वय संघ के प्रतिनिधि सुनील सिंह परिहार ने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश भर से अतिथि शिक्षक शामिल हुए हैं। संघ की ओर से स्कूल शिक्षा मंत्री को एक प्रस्ताव सौंपा जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से निम्न मांगें रखी जाएंगी: