इजरायली बंधकों के रिहाई की मांग, द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन, यूएन में फिलिस्तीन पर क्या बोला भारत

Updated on 29-11-2023 01:07 PM
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने UNGA में इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत के जरिए 2 स्टेट सॉल्यूशन का समर्थन किया। इसके साथ ही कहा कि सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर फिलिस्तीन की स्थापना होनी चाहिए, जहां स्वतंत्र इजरायल के साथ शांति से रह सकें। भारत ने मंगलवार को फिलिस्तीनी लोगों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को एक बार फिर दोहराया। इसके साथ ही कहा कि इजरायल-हमास संघर्ष के कारण बड़े पैमाने पर नागरिकों की जान को नुकसान हो रहा है, यह अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा इस मानवीय संकट से निपटने के लिए सभी पक्षों को अत्यधिक जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है। रुचिरा कंबोज ने हमास की ओर से बंधक बनाए गए सभी लोगों की बिना किसी शर्त के रिहाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के उन सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं, जिससे संघर्ष रुके और फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता दी जा सके। उन्होंने कहा, 'हम आज एक ऐसे समय पर इकट्ठा हुए हैं जब मध्य पूर्व में चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष के कारण सुरक्षा स्थिति बिगड़ रही है।'

भारत ने भेजी मदद

उन्होंने कहा, 'बड़े पैमाने पर नागरिक जीवन, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की मौत हो रही है। यह एक खतरनाक मानवीय संकट है। यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है और हम नागरिकों की मौत की निंदा करते हैं।' इसके अलावा उन्होंने भारत की ओर से भेजे गए मदद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'हमने अपनी ओर से 70 टन मानवीय सामान भेजा है, जिसमें 16.5 टन दवा और चिकित्सा आपूर्ति शामिल है।'

भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस

भारत ने इसके अलावा तत्काल बिना शर्त बंधकों के रिहाई की मांग की है। कंबोज ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का दृष्टिकोण रखता है। उन्होंने कहा, 'मैं यह जोड़ना चाहूंगी कि संघर्ष की शुरुआत के बाद से पीएम मोदी और विदेश मंत्री क्षेत्र और उससे अलग के नेताओं के साथ संपर्क में रहे हैं। उन्होंने हर बार कहा है कि संघर्ष को रोकना महत्वपूर्ण है।' हमास की ओर से 81 बंधकों को अब तक छोड़ा गया है। इजरायल -हमास युद्ध में गाजा के 15000 लोगों की मौत हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.