अडानी पर आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Updated on 10-02-2023 07:08 PM

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर आज सुनवाई करेगा जिसमें अडानी ग्रुप के खिलाफ आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में दूसरी याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता एडवोकेट विशाल तिवारी ने मामले को चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच के सामने उठाया और मांग की कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अगुवाई में कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले से पेंडिंग अर्जी के साथ इस मामले की भी सुनवाई शुक्रवार को होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर हिंडनबर्ग रिसर्च के नाथन एंडरसन और भारत, अमेरिका में उनके सहयोगियों पर केस चलाने की गुहार लगाई लगाई गई थी। एडवोकेट एमएल शर्मा की अर्जी में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने अडाणी के शेयरों को कृत्रिम तौर पर गिराने की साजिश की है। इसका मकसद निर्दोष निवेशकों का शोषण करना है। उन्होंने अपनी अर्जी में रिसर्च फर्म पर केस दर्ज करने की गुहार लगाई है। इस अर्जी पर भी सुनवाई आज ही होगी।

 
शॉर्ट सेलर फर्म पर केस की गुहार
याचिकाकर्ता का कहना है कि हिंडनबर्ग एक शॉर्ट सेलर फर्म हैं जो उधार लिए गए शेयरों को इस उम्मीद के साथ बेचती है कि निचले लेवल पर वह शेयर को फिर से खरीद लेगी। उसकी उम्मीद के तरह अगर शेयर का भाव नीचे आता है तो शॉर्ट सेलर्स को मुनाफा होता है। शर्मा ने अपनी अर्जी में शॉर्ट सेलर फर्म पर केस दर्ज करने की गुहार लगाई है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.